Tv 24 Network Best News Channel in India
Lucknow : पीजीआई में लगी भीषण आग, दो कर्मचारी झुलसे
Sunday, 17 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : आज यानी सोमवार को राजधानी लखनऊ में भीषण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में दो कर्मचारी झुलस गए हैं। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि वेंटिलेटर के फटने से आग लगी है। PGI में आग लगने के बाद ओटी में भर्ती मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, आग लगने से दो ऑपरेटर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा गया है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत की खबर मिल रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया 
इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। उन्होंने पीजीआई प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित इलाज किया जाए। उन्होंने आग बुझाने में जुटी दमकल विभाग की टीमों की भी प्रशंसा की है। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। आग लगने के पीछे किसी शॉर्ट सर्किट या फिर विस्फोट की आशंका जताई जा रही है। जांच के बाद ही आग लगने के सही कारणों का पता चल सकेगा।