Tv 24 Network Best News Channel in India
Ayodhya : प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नगर निगम ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
Tuesday, 19 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : भगवान राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर नगर निगम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की जिसमे सभी विभाग के कर्मचारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी कहते है कि 22 जनवरी अयोध्या के इतिहास का निर्णायक क्षण, सांस्कृतिक गौरव व आध्यात्मिक उत्थान की तरफ अग्रसर है क्योंकि इस दिन अयोध्या में भगवान राम लला अपने गर्भ गृह में पधारने जा रहे हैं। इसलिए अयोध्या नगर निगम उत्सव दृष्टिकोण से और नागरिक सुविधाओं को सुचारू ढंग से संचालित करने के लिए भी कटिबद्ध है। आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखने के लिए नगर निगम ने कई कार्य योजना बनाई है जिसमे साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश से लेकर सड़कों की मरम्मत भी करवाई जायेगी। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधाओं के लिए 1500 टॉयलेट व 5000 लोगों के लिए अस्थाई आवास की व्यवस्था की जा रही है। वही ठण्ड को ध्यान में रखते हुए जगह जगह गैस स्टोव हीटर भी लगाए जाएंगे और इन सभी कार्यों को पूरा करने के लिए 1500 सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी की जायेगी। आगे महापौर महंत गिरीश त्रिपाठी कहते है कि अयोध्या में आने वाले श्रद्धालुओं को स्तरीय सुविधा प्राप्त हो और उनको कोई भी असुविधा न हो इसके लिए नगर निगम कटिबद्ध है और उस दिशा में आगे भी बढ़ रहा है।