Tv 24 Network: Best News Channel in India
Azamgarh : सीओ सगड़ी का गैर जनपद स्थानांतरण, नम आंखों से दी गई विदाई
Tuesday, 19 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : आज़मगढ़ जनपद के सगड़ी रेंज में तैनात क्षेत्राधिकार महेंद्र कुमार शुक्ला का गैर जनपद स्थानांतरण हो गया। स्थानांतरण के बाद आज उनके सगड़ी परिसर स्थित कार्यालय पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिसकर्मियों ने उनका माल्यार्पण कर नम आंखों से उन्हें विदाई दी।आपको बता दें सीओ महेंद्र कुमार शुक्ला ने 28 फरवरी 2023 को सगड़ी रेंज का चार्ज लिया था।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराधियों पर नकेल कसी शांति व्यवस्था कायम रखते हुए कई मामलों का उन्होंने खुलासा भी किया। अपनी तेज तर्रार छवि के चलते जिले में भी चर्चा में रहे। अत्यंत मिलनसार मृदुभाषी और व्यक्तित्व के धनी महेंद्र कुमार शुक्ला से आम जनता अपनी समस्याएं खुलकर रखती थी, जिसका निस्तारण किया जाता रहा। जनता में यह काफी लोकप्रिय भी रहे। 

विदाई समारोह पर को सीओ सगड़ी ने कहा कि जितने दिन भी मैं यहां रहा सभी पुलिस कर्मियों का पत्रकारों और आम जनमानस का सहयोग मिलता रहा। सभी ने शांति व्यवस्था कायम रखने में और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहयोग किया। आप सबके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं। आप लोगों के बीच बिताया हुआ समय हमेशा याद आएगा। इस दौरान मौके पर संत कुमार गुप्ता,देवेंद्र कुमार सिंह,धर्मराज यादव,मुसीर आलम,शेषमणि पांडे,हरिकिशन वर्मा और उर्दू बाबू उपस्थित रहे।