Lucknow Desk : ठाणे के कल्याण में कोलसेवाड़ी पुलिस ने एक खतरनाक गुंडे को गिरफ्तार कर बीच सड़क पर उसकी बारात निकली। गिरफ्तार अपराधी का नाम रूपेश लल्लन कनौजिया है, जो कोलसेवाड़ी थाना क्षेत्र के काटेमनिवली परिसर का रहने वाला है। बताया जाता है कि बेवजह आम लोगों को परेशान करना, उनके साथ मारपीट करना, चाकू दिखाकर लूटपाट करना, चाकू से जानलेवा हमला कर देना इस तरह के कई संगीन अपराधों में लिप्त रूपेश कनोजिया के आतंक से कल्याण पूर्व के लोग काफी परेशान थे। अपनी आपराधिक गतिविधियों के चलते रूपेश कनौजिया हर दिन चर्चा में रहता है।
वह आए दिन किसी न किसी बेकसूर की पिटाई करते रहता है। कई दिनों से पुलिस उसके फिराक में थी लेकिन, राजनीतिक पहुंच होने की वजह से वह बच जाता था। आखिरकार कोलसेवाडी पुलिस ने रूपेश को गिरफ्तार कर ही लिया। पुलिस ने केवल उसे गिरफ्तार ही नहीं किया बल्कि उसकी दहशत को कम करने के लिए सभी के सामने उसकी बारात निकाली। गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश करने पर उसे पुलिस कस्टडी में रखने का आदेश दिया गया। फिलहाल रूपेश कोलसेवाड़ी पुलिस की हिरासत में है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।