Tv 24 Network Best News Channel in India
Weather Update : कई जगह कोहरा, तो कही धूप से हुई दिन की शुरुआत
Wednesday, 27 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Lucknow Desk : हर जगह मौसम पल - पल में बदल रहा है। बता दें की कहीं कोहरा तो कहीं धुप हो रही है। वहीं आज उत्तर प्रदेश में आज सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। कोहरे की वजह से दृश्यता प्रभावित होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई। वाहनचालकों को लाइट और इंडिकेटर जलाकर चलना पड़ा। वहीं राजधानी दिल्‍ली में भी ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह तड़के और शाम ढलने के साथ महानगर पर कोहरे की चादर चढ़ जाती है। इस दौरान विजिबिलिटी न के बराबर रहती है। इस कारण रेल और हवाई सेवाएं बाधित हुई हैं। बुधवार का दिन भी इससे अलग नहीं था। 

अब बात करें उत्तरखंड की तो वहां भी मौसम पल-पल बदल रहा है। सुबह और शाम ठंड हो रही है तो दोपहर में धूप निकल रही है। आज गुरुवार को राजधानी देहरादून समेत पहाड़ से मैदान तक दिन की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। हालांकि कुछ जगहों पर कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम खुलता गया।

ठंड और घने कोहरे के अलावा राजधानी में एयर क्‍वालिटी की समस्‍या भी बनी हुई है। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 21 और छह डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

चार दिन और परेशान करेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार 31 दिसंबर तक सुबह और शाम कोहरा लोगों को परेशान करेगा। इस साल जिस तरीके से कड़ाके की ठंड पड़नी चाहिए। वह अभी तक शुरू नहीं हुई है।

मौसम विज्ञानी डा. दानिश ने बताया कि आगामी तीन से चार दिन घना कोहरा रहेगा। दृश्यता पांच से दस मीटर तक रहेगी। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर भी दिखेगा। ठंड बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि बरसात के आसार कम हैं।