Tv 24 Network: Best News Channel in India
Kalyaan : मुंबई से जालना वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, कल्याण स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन का जोरदार स्वागत
Saturday, 30 Dec 2023 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk : भारतीय रेल द्वारा नव वर्ष के मौके पर महाराष्ट्र को वंदे भारत एक्सप्रेस की नई सौगात दी गई है जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई से जालना के लिए शुरू की गयी। भारतीय जनता पार्टी एवं शिवसेना शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं ने मुंबई से जालना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस के कल्याण पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वार बैंड बाजा और जय जय श्री राम के नारे भी लगाए गए तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जयकारों से संपूर्ण स्टेशन परिसर गूंज उठा। इस मौके पर भाजपा के युवा जिला अध्यक्ष वैभव गायकवाड, पूर्व जिला अध्यक्ष शशिकांत कांबले, शिवसेना के शहर प्रमुख रवि पाटिल सहित बड़ी संख्या में महायुति के कार्यकर्ता मौजूद रहे। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं ने वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।