Tv 24 Network: Best News Channel in India
Lucknow Weather Today: लखनऊ में एकाएक बदला मौसम, सर्दी के मौसम में शुरू हुई बारिश
Tuesday, 02 Jan 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में मौसम बदलाव के साथ कई जगहों पर बारिश हुआ। मौसम विभाग ने इस सप्ताह मौसम में बदलाव की भी उम्मीद जताई थी। हालांकि, पिछले दिनों में धूप निकलने के कारण अवध और पूर्वांचल में दिन में मौसम ठीक हो रहा था। तो वहीं, पश्चिमी यूपी में नोएडा से लेकर मुजफ्फरनगर तक लोगों को कंपकंपाने वाली सर्दी का अहसास लोगों को हो रहा है। वहीं आज सुबह से लखनऊ में कोहरे जैसी स्थिति थी। लेकिन आसमान में बादल छाए हुए थे। ऐसी स्थिति में बारिश की संभावना जताई गई थी। सुबह 9 बजे के बाद बादलों का असर गहराने लगा। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे के बाद बादलों का प्रभाव बढ़ने लगा। गरज के साथ छींटे पड़ने लगे। इसके साथ चलती हवाओं ने लोगों को सिहराना शुरू कर दिया है।

दरअसल, लखनऊ के साथ- साथ प्रदेश के कई इलाकों में लोगों को बारिश का सामना करना पड़ रहा है। कानपुर में भी बारिश जैसी स्थिति बनती दिख रही है। वहीं सुबह से ही आसमान में बादलों के असर के कारण सूरज के दर्शन नहीं हुए। कोहरे जैसी स्थिति बनती दिख रही थी। अचानक सुबह से बारिश शुरू हो गई। बता दे कि साल 2024 में पहली बार हुई बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ाई है। वहीं, रबी फसल के किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें बढ़ गई है। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न इलाकों में अगले दो दिनों तक बादलों का असर दिखने का अनुमान है।

देश में उत्तर-पश्चिम से लेकर पूर्वी भारत भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पंजाब, हरियाणा से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके कारण हिमाचल के कुकुमसेरी में पारा माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के असर से राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को दिनभर शीतलहर चलती रही। दिन में धूप निकलने के बावजूद लोग ठिठुरते नजर आए।