Tv 24 Network: Best News Channel in India
Bihar Politics: प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए गए सम्राट चौधरी, जानें अब कौन है?
Thursday, 25 Jul 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Bihar Politics: एक बार फिर बिहार की सियासत में उठापटक शुरू हो गया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की अब छुट्टी हो गई है। उनकी जगह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई है। बता दें, गुरुवार की देर रात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर भाजपा के मुख्यालय प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने जायसवाल के नाम मनोनयन पत्र जारी कर दिया है। जैसे ही यह खबर सामने आई तो इस पर अब सियासत भी शुरू हो गई है।

जानकारी के लिए बता दें, वैश्य में कलवाड़ समुदाय से आने वाले दिलीप जायसवाल पूर्व में पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि हमें प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व देने के लिए प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद।

लगातार चार बार से पिछड़ा पर दांव

कांग्रेस पृष्ठभूमि वाले नीतीश सरकार में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री दिलीप जायसवाल सीमांचल इलाके में अब भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं।

अहम यह है कि पार्टी ने लगातार चौथी बार पिछड़ा समुदाय के व्यक्ति को बिहार की कमान दी है। इससे पहले सम्राट चौधरी, संजय जयसवाल और नित्यानंद राय भी पिछड़ा वर्ग से ही अध्यक्ष बनाए गए थे।

यह भी पढ़ें:- Kargil Vijay Diwas: क्यों मनाया जाता है कारगिल विजय दिवस?, जानें इतिहास