Tv 24 Network Best News Channel in India
Horoscope Today: आज इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन, होगी प्यार की परीक्षा
Monday, 29 Jul 2024 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Horoscope Today: आज 29 जुलाई 2024 सोमवार को सावन महीने के कृष्ण पक्ष नवमी तिथि है। यह तिथि शाम 5 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज राहुकाल का समय सुबह 7:38 बजे से लेकर सुबह 9:16 तक रहेगा। आज सूर्य कर्क राशि में विराजमान है। तो इसी क्रम में जानते हैं आज पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

 मेष राशिफल

मेष राशि वालों को आज बिन मांगे पिता से धन मिलेगा और शेयर, लॉटरी आदि से धन लाभ हो सकता है।

उपाय :- काले तिल पानी में डालकर स्नान करें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि को व्यापार में आज अच्छा लाभ मिलेगा। वाहन खरीदने की इच्छा पूर्ण होगी

उपाय :- पानी में सौंफ डालकर स्नान करें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के लोग आज आर्थिक स्थिति से कुछ कमजोर रहेंगे। संतान के लिए आप सुख सुविधा जुटाने पर अधिक धन खर्च करेंगे।

उपाय :- पानी में पीली सरसों डालकर स्नान करें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि को व्यापार में धन लाभ होगा। किसी आर्थिक लेनदेन में जल्दबाजी न करें।

उपाय :- बेल के पत्ते पानी में डालकर स्नान करें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि के जीवन में आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी अधूरे कार्य के पूरे होने से धन लाभ होगा।

उपाय :- केसर युक्त जल से स्नान करें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि के जीवन में कुछ बदलाव होंगे। व्यापार में अच्छी आय होगी।

उपाय :- भगवान शिव जी की पूजा करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

तुला राशिफल

तुला राशि के जीवन में आर्थिक क्षेत्र में उठापटक हो सकती है। अचानक गुप्त धन व भूमिगत धन मिल सकता है। कोई बड़ा खर्च हो सकता है।

उपाय :- महामृत्युंजय मंत्र का रुद्राक्ष की माला पर 11 बार जाप करें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि के लिए आज का दिन व्यापार में अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होने से विलंब होगा। किसी व्यापारी यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय :- ॐ सों सोमाय नमः मंत्र का मोती की माला पर जप करें।

धनु राशिफल

धन राशि आज किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा धन के माध्यम से दूर होगी। नए सहयोगी व्यापार में लाभकारी सिद्ध होंगे।

 उपाय :- अपने काम करने अथवा पढ़ाई करने वाली मेज के सामने सरस्वती मंत्र सफेद कागज पर लाल पेन से लिखकर लगा दे। जिससे आपकी दृष्टि उस पर रहे।

मकर राशिफल

मकर राशि का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यापार में अच्छी आमदनी के योग हैं। वहीं नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होगी।

उपाय :- प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करने से आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि होगी।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि को आज आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी विश्वास पात्र व्यक्ति से धोखा मिलेगा। जिससे आपको बड़ी धन हानि हो सकती है।

उपाय :- बंदरों को ,काले कुत्ते को लड्डू खिलाने से शनि का कुप्रभाव का शमन हो जाता है।

मीन राशिफल

मीन राशि को आज आर्थिक लेनदेन में अधिक सावधानी रखें। इष्ट मित्रों की ओर से संपत्ति के क्रय विक्रय संबंधित कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा।

उपाय :- घर की छत पर लकड़ी, ईंधन और चौखट व्यर्थ में न रखें. बरसात का पानी छत पर रखें।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष, तुला और कुंभ राशि समेत इन राशियों का दिन शुभ