Tv 24 Network Best News Channel in India
Horoscope Today: जानें किन राशियों के लिए आज का दिन होगा शुभ?
Monday, 29 Jul 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Horoscope Today: 30 जुलाई दिन मंगलवार को श्रावण कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। दशमी तिथि मंगलवार शाम 4 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज 10 बजकर 23 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। तो इसी क्रम में जानते हैं आज मंगलवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

मेष राशि आज दूर देश की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार से भी दूर जाना पड़ सकता है।

उपाय :-  श्री हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों को संतान पक्ष से कोई अत्यंत शुभ समाचार मिलेगा। जिससे परिवार में खुशियों का संचार होगा।

उपाय :- श्री नरसिंह यंत्र की विधि पूर्वक पूजा करें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि को आज अपना प्यार मिल सकता है। जीवनसाथी की स्थिति को समझने का कोशिश करें।

उपाय :- भाई की मदद करें। श्री हनुमान जी की पूजा करें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास में कमी आ सकती है। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

 उपाय :- केले के वृक्ष का हल्दी, चने की दाल ,पीले फूल, धूप ,दीप से पूजन करें। बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें।

सिंह राशिफल

वैवाहिक जीवन में सामंजस बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मित्रता हो सकती है

उपाय :- सूर्योदय के समय जल से अर्घ्य दें। सूर्य नमस्कार करें।

कन्या राशिफल

प्रेम प्रसंग में अत्यधिक भावुकता से बचें। प्रेम विवाह की आपकी योजना को धक्का लगेगा।

उपाय :- श्री कृष्ण जी की भक्ति करें।

तुला राशिफल

तनाव से बचने की कोशिश करें। संयम रखें। प्रेम संबंधों में क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उपाय :- रात को अपने सिरहाने मूली रखकर सोए और सुबह उसका दान कर दें।

वृश्चिक राशिफल

गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के पारिवारिक सदस्यों के साथ कुछ मतभेद उभर सकते हैं। परिवार संग किसी दूर देश की यात्रा के योग बनेंगे।

उपाय :- श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

धनु राशिफल

आपको कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में वैवाहिक जीवन में सुख सहयोग बढ़ेगा।

उपाय :- देवगुरु बृहस्पति की पूजा करें।

मकर राशिफल

दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बढ़ेगा। रिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।

उपाय :- कड़वे तेल से शनिदेव का अभिषेक करें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का रुद्राक्ष की माला पर जाप करें।

कुंभ राशिफल

प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सकारात्मक व्यवहार बढ़ेगा. किसी पर्यटन स्थल की यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

उपाय :- 11 पीपल के पेड़ लगाएं अथवा लगवाहे में सहयोग करें. उनको पोषित करने का मन में संकल्प लें।

मीन राशिफल

दांपत्य जीवन में पति-पत्नी के मध्य सुख सहयोग बना रहेगा।  प्रेम प्रसंग में अधिक समय न गवाएं।

उपाय :- भगवान सत्यनारायण की कथा करें।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: आज इन राशियों पर बरसेगा धन ही धन, होगी प्यार की परीक्षा