Horoscope Today: आज 01 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और गुरुवार का दिन है। द्वादशी तिथि गुरुवार दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। 01 अगस्त को दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से हर्षण योग लग जाएगा। साथ ही गुरुवार सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। सूर्योदय और सूर्यास्त का समय आज सूर्योदय- सुबह 5:42 am और सूर्यास्त- शाम 7:11 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज गुरूवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
मेष राशिफल
मेष राशि वालों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज कहीं घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है।
उपाय :- निम्न मंत्र का 108 बार जाप करें. ॐ अमृत्लक्ष्म्यै नमः।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि वालों को व्यापार में विस्तार की योजना सफल होगी। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति से कुछ भी लेकर खाना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है, इसीलिए इससे आप सावधान रहें।
उपाय :- ॐ राधे कृष्ण मंत्र का 108 बार जाप करें।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि को आज परीक्षा में सफलता मिलेगी। मन पूरी तरह जोश से भरा रहेगा।
उपाय :- बुद्ध मंत्र का अधिक से अधिक जाप करें।
कर्क राशिफल
कर्क राशि के किसी महत्वपूर्ण कार्य में विघ्न आ सकता है। कोई जरूरी काम बिगड़ सकता है।
उपाय :- भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें।
सिंह राशिफल
नौकरी में स्थान परिवर्तन होने के योग बनेंगे, नया व्यापार को शुरू करने से बचें।
उपाय :- ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
कन्या राशिफल
कन्या राशि का रूका हुआ पैसा आज मिल सकता है। रोजगार की तलाश पूरी नहीं होगी।
उपाय :- श्री भगवान विष्णु जी की आराधना करें।
तुला राशिफल
तुला राशि आज किसी महत्वपूर्ण कार्य के संपन्न होने से आपके साहस एवं मनोबल में वृद्धि होगी। धन संपत्ति को लेकर कोई उतावलीपन न करें।
उपाय :- गलत कामों से दूर रहे। अपना काम इमानदारी से करें।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि को आज किसी सरकारी योजना का लाभ मिलेगा। व्यापार में नए साझेदार बनने से उन्नति होगी। धन संपत्ति विवाद को कोर्ट कचहरी में जाने से रोके।
उपाय :- ॐ सों सोमाय नमः मंत्र का मोती की माला पर 21 बार जाप करें।
धनु राशिफल
धनु राशि को आज कार्य क्षेत्र में कोई झूठ कोई साथी झूठा आरोप लगाकर बॉस से डांट पड़वा सकता है।
उपाय :- ॐ शुं शुक्राय नमः स्फटिक की माला पर 108 बार जाप करें।
मकर राशिफल
मकर राशि को कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। किसी प्रिय मित्र से भेंट होगी। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे।
उपाय :- गरीबों को लाल रंग की मिठाई खिलाएं। बंदरों को गुड़ और चने खिलाए।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि को आज घर मकान को लेकर कुछ समस्या आ सकती है। नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
उपाय :- नौकरी की तलाश में घर से दूर जाना पड़ सकता है।
मीन राशिफल
मीन राशि को व्यापार में किसी परिजन का सहयोग मिलेगा। अपनी योजना का किसी विरोधी अथवा शत्रु के सामने खुलासा न करें।
उपाय:- आप किसी को जमानत न दे और कांसे के बर्तन का दान करें।
यह भी पढ़ें:-Horoscope Today: जानें किन राशियों के लिए आज का दिन होगा शुभ?