Tv 24 Network: Best News Channel in India
Horoscope Today: मेष, वृषभ और मिथुन समेत आज के दिन लाइफ में होंगे बड़े बदलाव
Thursday, 01 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Horoscope Today: 02 अगस्त यानी आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और शुक्रवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि शुक्रवार दोपहर बाद 3 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। इसके साथ ही 11 बजकर 45 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। शुक्रवार सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 2 अगस्त को मासिक शिवरात्रि व्रत है। आज सूर्योदय का समय सुबह 5:43 और सूर्यास्त का 7:10 pm है

इसी के साथ जानते हैं आज शुक्रवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशिफल

मेष राशि वालों को किसी महत्वपूर्ण कार्य में आज सफलता मिलेगी। व्यापार में उन्नति के साथ लाभ होगा।

उपाय :- प्रत्येक कार्य को मीठा खाकर व जल पीकर करें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों को प्रेम संबंधों में यदि कोई खतरा हो तो आप कोई जोखिम न ले। व्यापार में अनजान लोगों पर अधिक भरोसा नुकसानदायक सिद्ध हो सकता है।

उपाय :- प्रत्येक कार्य को मीठा खाकर व जल पीकर करें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि आज किसी सहयोगी के कारण मतभेद हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यापार करने के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है ।

उपाय :- सोनी को आग में जलाकर दूध से भुजाएं व दूध पिए। माता के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद करें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि की आज नौकरी के तलाश पूरी होगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। गृहस्थ जीवन में आपसी समझ बढ़ेगी।

उपाय :- दूध ,चावल और मिश्री का दान करें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। व्यापार करने वाले लोगों के व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी।

उपाय :- सूर्य देव की आक के पुष्पों से पूजा करें।

कन्या राशिफल

कन्या राशि को आज ज्यादा कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें।

उपाय :-  गुरुजनों वृद्धि एवं ब्राह्मणों की सेवा करें। पीला रुमाल अपने पास रखें।

तुला राशिफल

तुला राशि को आज संतान सुख में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण योजना की शुरुआत करने का दायित्व मिलेगा।

उपाय :- श्री गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि को आज किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है। खेलकूद प्रतियोगिता में आप गंभीर रूप से घायल हो सकते हैं।

उपाय :- भगवान शिव की आराधना करें।

धनु राशिफल

धनु राशि  को घर की सुख सुविधा की वस्तुओं के आगमन से परिवार में खुशियों का संचार होगा। अपने विवाह संबंधित शुभ समाचार मिलेगा। जीवनसाथी से निकटता बढ़ाने में सफल होंगे।

उपाय :- त्रिमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

मकर राशिफल

मकर राशि आज अनावश्यक वाद विवाद में न पड़ें। सामाजिक मान प्रतिष्ठा के क्षेत्र में वृद्धि होगी। विद्यार्थी वर्ग के लिए का दिन अधिक सकारात्मक रहेगा।

उपाय :- सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त होने तक नमक ना खाएं।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। अचानक किसी के बहकावे में न आए। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अपने ऊपर भरोसा रखें।

उपाय :- श्वेत रंग के कपड़े पहनने को प्राथमिकता दें।

मीन राशिफल

मीन राशि के आज पूर्व से रुके हुए कार्य के पूरे होने से धन प्राप्त होगा। उच्च पद प्राप्त लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। राजनीति के क्षेत्र में अभिरुचि बढ़ेगी।

उपाय:- तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें रोली, अक्षत, पुष्प ,गुड़ डालकर खड़े होकर सूर्य नारायण को अर्घ्य दें।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ