Tv 24 Network: Best News Channel in India
Horoscope Today: इन 7 राशियों के आज पूरे होंगे अधूरे काम
Sunday, 04 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Horoscope Today: आज 05 अगस्त सोमवार को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर आश्लेषा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12:00 − 12:53 मिनट तक रहेगा...राहुकाल शाम 07:28 से 09: 07 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। सूर्योदय का समय 5:44 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:08 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज शुक्रवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

मेष राशि का दिन आज किसी शुभ समाचार के साथ शुरुआत होगी। राजनीति में कोई विश्वास पात्र व्यक्ति धोखा दे सकता है। व्यापार में व्यर्थ भाग दौड़ अधिक रहेगी।

उपाय :- सुगंधित वस्तुओं का दान करें और शुक्र मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वाले आज शत्रु पक्ष और विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे। कोई रुका हुआ महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। व्यापार में समय दें। लाभ होगा।

उपाय :- सुंदर वस्त्र, सेंट और आभूषण उपहार में नहीं दें।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि वालों को आज सजने सवरने में अधिक रुचि रहेगी। कार्य क्षेत्र में सुख सुविधा प्राप्त होगी। रोजगार की तलाश में इधर से उधर जाना पड़ सकता है।

उपाय :- कोई साझेदारी में काम न करें। भगवान शिव की आराधना करें।

कर्क राशिफल

कर्क राशि को आज कार्य में मन नहीं लगेगा। बार-बार मन में कुछ घटना घटने का भय बना रहेगा। व्यापार में सरकारी नियम कायदों में उलझे रहेंगे।

उपाय :- अपने कुल खानदान की रीति रिवाज मानें। सूर्य की वस्तुएं बाजरा आदि मुफ्त में न लें।

सिंह राशिफल

सिंह राशि आज पूजा आराधना में विशेष अभिरुचि रखें। व्यापार में मन लगाकर मेहनत करें। लाभ ही लाभ होगा

उपाय :- चारपाई के पायों पर तांबे की कील गाड़ें। रात को दूध न पिएं।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वाले जातकों को मनचाहा कार्य करने का अवसर मिलेगा। नए उद्योग धंधे अथवा व्यापार शुरू करेंगे। कार्य क्षेत्र में मन को अपने लक्ष्य पर ही लगाए रखना होगा।

उपाय :-  महालक्ष्मी जी की आराधना करें. बर्फी का भोग लगाएं।

तुला राशिफल

तुला राशि को आज ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। मनोरंजन संबंधी सामग्री का निर्माण करने वाले लोगों को उन्नति के साथ सफलता मिलेगी।

उपाय :- बिस्तर की चादर साफ सुथरी सिलवट रहित रखें। ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि को आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। कार्य क्षेत्र में कोई ऐसी घटना घट सकती है जिससे आपको अपमानित होना पड़ सकता है।

उपाय :- मसूर की दाल न बनाएं और न खाएं।

धनु राशिफल

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नया व्यापार शुरू करना लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए सहयोगी बनेंगे। नौकरी में लाभ होगा। किसी प्रियजन के करण समाज में मान व प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

उपाय :- दक्षिण मुखी श्री हनुमान जी के दर्शन करें।

मकर राशिफल

मकर राशि वाले आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण कार्य जब तक पूरा न हो जाए तब तक किसी से उसका खुलासा न करें।

उपाय :- पीपल के पेड़ में दीप जलाये।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि को आज सामाजिक मान प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता रहेगी। नौकरी में उच्च अधिकारी से ऊंची आवाज में बात करने से बचे अन्यथा वाद विवाद हो सकता है।

उपाय :- श्री हनुमान जी को गुलाब की माला तथा फल चढ़ाएं।

मीन राशिफल

मीन राशि के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। किसी राजनीतिक अभियान की कमान आपको मिल सकती है। किसी लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय:- श्री रामचरितमानस का पाठ करें अथवा करवाएं।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: सूर्य की तरह चमकेगा इन 7 राशियों का भाग्य