Tv 24 Network: Best News Channel in India
Horoscope Today: चार राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा
Saturday, 10 Aug 2024 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Horoscope Today: आज 10 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कंद षष्ठी व्रत और कल्कि जयंती है। सूर्योदय का समय 5:47 am और सूर्यास्त का समय शाम 7:04 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज शनिवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

मेष राशि के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहेगा। बिजनेस में कोई नुकसान होने की संभावना है, इसलिए आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।

उपाय:- पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।

वृषभ राशिफल

बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे, क्योंकि आपको अपनी योजनाओं से भी अच्छा लाभ मिलेगा। पार्टनरशिप में आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

उपाय:- नौकरी संबंधी कोई समस्या है तो रोज मीठे चावल कौओं को खिलाएं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन परोपकार के कार्यों में बढ़ चढकर कर हिस्सा लेने वाला है।  किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय:- शनिदेव की आराधना करेंगे।

कर्क राशिफल

कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करने के लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

उपाय:- केले का पौधा लगाएं और उसे पूजे।

सिंह राशिफल

आपको आपके जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। विदेश यात्रा भी संभव होगा।

उपाय:- खीर का प्रसाद भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को चढ़ाकर कृपा पायें।

कन्या राशिफल

विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी, अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यवस्त्तता रहेगी।

उपाय:- गरीबों को भोजन करायेंगे तो पितृ दोष से मुक्त होंगे।

तुला राशिफल

आपकी योग्यता के अनुसार मान-सम्मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं।

उपाय:- विष्णु भगवान को पीला वस्त्र और पीली मिठाई अर्पित करें।

वृश्चिक राशिफल

आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक रहेगी। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से बचें।

उपाय:- पूजा के उद्देश्य से केले कै पौधा लगायेंगे।

धनु राशिफल

आज का दिन शुभ रहेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी, यात्रा मंगलमय रहेगी।

उपाय:- घर के मेन दरवाजे पर स्वास्तिक बनायें।

मकर राशिफल

अचानक धन लाभ के योग हैं। आज कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा।

उपाय:- घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें।

कुंभ राशिफल

मित्रों के साथ घूमने-फिरने, खान-पान में बीतेगा। नए लोगों से मिलना जुलना हो सकता है। दोपहर बाद कोई बुरी खबर मिल सकती है। वाहन चलाते समय सावधान रहें।

उपाय:- घर के मुख्य दरवाजे पर गाय के घी का दीपक जला कर रखें।

मीन राशिफल

आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें। यात्रा करने से परहेज करें, मानसिक तनाव से बचें।

उपाय:- तुलसी के पौधे में रोज सुबह-शाम दीप जलायें।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष, वृषभ और कर्क राशि वालों को तरक्की के लिए नए-नए मार्ग खुलेंगे