Horoscope Today: आज 15 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। दोपहर 2 बजकर 58 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। आज सूर्योदय का समय 5:50 am और सूर्यास्त का समय शाम 6:59 pm है... इसी के साथ जानते हैं आज गुरूवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा...बात करते हैं...मेष राशि कि....तो मेष राशि को आज सफलता जरूर मिलेगी। काम से संबंधित यात्रा आपकी सफल होगी। आज आपके काम में बाधा उत्पन्न हो सकती है।
उपाय :- मां लक्ष्मी की पूजा करें और दान दें।
वृषभ राशि
आज का दिन परिवार और काम की तरफ अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मातृशक्ति की आराधना करना आपके लिए शुभ होगा। आज आप खुद को बहुत मजबूत महसूस करेंगे।
उपाय :- हनुमान जी की पूजा करेंगे, तो धन लाभ होगा।
मिथुन राशि
भौतिक सुख सुविधाओं पर ध्यान अधिक रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाना जरूरी होगा।
उपाय :- सरसों के तेल का दीपक दक्षिण कोण पर जलायें। इससे लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
कर्क राशि
आज आपका अधिक ध्यान पैसों पर होगा। आज नए कार्य शुरू कर सकते हैं। रिश्तों में भी सुधार होगा।
उपाय :- रोज पूजा पाठ करेंगे तो मन को शांति मिलेगी।
सिंह राशि
कोई बड़ी वस्तु खरीदने के लिए आज आपका धन खर्च हो सकता है। आपका पूरा व्यवहार एक परिपक्व व्यक्ति की तरह होगा।
उपाय :- आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करेंगे तो सम्मान मिलेगा।
कन्या राशि
अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने की कोशिश करें। आज जीवन के नए आयाम का अनुभव होगा। रचनात्मकता और संवेदनशीलता के चलते आप मन से बहुत खुश होंगे।
उपाय :- सुंदरकांड का पाठ करेंगे तो अच्छा रहेगा।
तुला राशि
आज के दिन आपको बहुत मान-सम्मान मिलेगा। आप बेकार की बातों में वक्त बर्बाद न करें। आज का दिन शुभ है, आप आत्मविश्वास से भरे होंगे और सभी कार्य आसानी से होते चले जाएंगे।
उपाय :- रोज पीपल के वृक्ष की पूजा करें।
वृश्चिक राशि
किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपकी भावनाओं को परिवार द्वारा ना समझना तकलीफदायक होगा।
उपाय :- घर के दक्षिण कोण में केले का पौधा लगाएँ।
धनु राशि
परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज आपके लिए नए अवसर की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मित्रों और परिवार के साथ बिताया वक्त आपको आनंद देगा।
उपाय :- 1 किलो तिल और गुड़ का दान किसी गरीब को करें।
मकर राशि
बुजुर्गों के साथ संबंध अच्छे बनाने की कोशिश करें। कठोर निर्णय लेने का समय है आपको अपने अधिकारों को ठीक से समझते हुए उनका उपयोग करना होगा।
उपाय :- 1 किलो तिल और गुड़ का दान किसी गरीब को करें।
कुंभ राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए भी थोड़ा कठिन होगा। एकाग्रता को बढ़ाने की कोशिश करें। आज जीवन की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएंगे।
उपाय :- तेल का दान करेंगे तो शनि की कृपा बरसेगी।
मीन राशि
आज का दिन आपके रिलेशनशिप को परिवार द्वारा स्वीकारा जाएगा। युवाओं के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार होगा।
उपाय :- तुलसी के पास दीप जलाये, इससे आर्थिक समस्या सुधरेगी।