Tv 24 Network: Best News Channel in India
Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशियों को स्वास्थ्य का रखना होगा खास ख्याल, बिगड़ सकती है तबीयत
Friday, 16 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Horoscope Today: आज 17 अगस्त शनिवार का दिन है इसी के साथ श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि भी है। द्वादशी तिथि सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। सुबह 10 बजकर 47 मिनट प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। आज सूर्योदय का समय 05:51 am और सूर्यास्त का समय शाम 6:57 pm है। इसी के साथ जानते हैं आज शनिवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

मेष राशि के लिए आज का दिन शुभ है। अचानक धन लाभ होगा। व्यापार में भी जबरदस्त मुनाफा हो सकता है।

उपाय :- पीपल के पेड़ के पास कड़वे तेल का चार बत्ती वाला दीपक जलाएं।

वृषभ राशि

शनिवार का दिन सामान्य सुख और उन्नति दायक रहेगा। कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।

उपाय :- शुक्र मंत्र का स्फटिक की माला पर 108 बार जाप करें।

मिथुन राशि

आज कोई अशुभ समाचार मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी क्रोध, वाणी पर संयम रखें। रोजगार की तलाश में इधर से उधर भटकना पड़ेगा।

उपाय :- मसूर की दाल दक्षिणा सहित दान करें।

कर्क राशि

कोई शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में आय बढ़ाने के प्रयास सफल होंगे। अपने ऊपर पूरा भरोसा रखें।

उपाय :- उगते हुए चंद्रमा के दर्शन करें।

सिंह राशि

दिन की शुरुआत फलदायक होगी। संपत्ति के क्रय विक्रय के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा।

उपाय :- पांच वट वृक्ष लगाएं।

कन्या राशि

देश-विदेश की यात्रा की योग है। व्यापार में गुप्त शत्रुओं द्वारा हानि पहुंचाई जा सकती है। सम्मान व उपहार का लाभ मिलेगा।

उपाय :- लाल पुष्प पानी में डालकर स्नान करें।

तुला राशि

व्यापार में सजगता पूर्वक कार्य करें। विरोधी पक्ष आपकी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। इसीलिए सावधान रहिए।

उपाय :- छोटी इलायची पानी में डालकर स्नान करें।

वृश्चिक राशि

सामाजिक कार्य व्यवहार में संयम रखें। राजनीति में महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें।

उपाय :- पानी में थोड़ा शहद डालकर स्नान करें।

धनु राशि

परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में नया पद मिलेगा। राजनीति में आपके नेतृत्व की सराहना होगी।

उपाय :- ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर राशि

शनिवार का दिन आपके लिए अधिक लाभ और शांति कारक रहेगा। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय करने वाले लोगों को आय स्रोतों से लाभ होने की संभावना है।

उपाय :- मिष्ठान भोजन का दान करें।

कुंभ राशि

किसी लंबी दूरी की यात्रा व विदेश यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा में किसी अनजान व्यक्ति पर अत्यधिक भरोसा न करें।

उपाय :- शिवजी का गन्ने के रस अभिषेक करें।

मीन राशि

समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। करियर में काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय :- किसी भूखे को भोजन कराएं।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशियों के लिए आज का दिन शुभ