Tv 24 Network Best News Channel in India
Shikhar Dhawan Retirement : शिखर धवन रिटायरमेंट के बाद भी खेलेंगे क्रिकेट? वीडियो में सामने आई बड़ी वजह
Friday, 23 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Shikhar Dhawan Retirement : टीम इंडिया में गब्बर के नाम से मशहूर और MR. ICC कहे जाने वाले शिखर धवन ने आज यानी 24 तारीख की सुबह 7 बजे अंतराष्ट्रिय क्रिकेट से सन्यास का एलान कर दिया। जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम पर सुबह 7.32 पर एक वीडीयो पोस्ट करके दी। जो कि 1.17 मिनट का था। इस वीडियो में उन्होंने सन्यास के अलावा खेल के मैदान पर हुए कई लम्हों को याद किया।

क्या बोले शिखर धवन?

धवन ने 1 मिनट 17 सेकंड के वीडियो में कहा- नमस्कार सभी को…आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं। जहां से पीछे देखने पर केवल यादें ही नजर आती हैं और आगे देखने पर पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी, इंडिया के ललिए खेलना। वो हुआ भी, इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रगुजार हूं, सबसे पहली मेरी फैमिली, मेरे बचपन के कोच तारक सिन्हा जी...मदन शर्मा जी, जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी साथ ही शिखर धवन ने टीम इंडिया में अपने अनुभव को लेकर भी बात की। उन्होंने फैंस के द्वारा मिले प्यार का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं सोचना चाहिए की मैं भारत के लिए दोबारा नहीं खेल पाया बल्कि यह सोच कर खुश होना चाहिए कि मैं इंडिया के लिए खेल पाया। यह मेरे लिए सबसे बड़ी बात है। जिसके लिए उन्होंने BCCI (बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया) और DDCA यानी (दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एंड क्रिकेट एसोशिएसन) को भी धन्यवाद दिया।

धवन खेलेंगे IPL

वैसे तो शिखर धवन ने अपने आइ.पी.एल करीयर पर कुछ नहीं कहा पर सन्यास के ऐलान के दौरान उन्होंने सिर्फ अंतराष्ट्रिय और घरेलु क्रिकेट का जिक्र किया जिनसे वह सन्यास का ऐलान कर रहे हैं। जिसका मतलब है कि वह आगामी आई.पी.एल सीजन खेलते हुए नजर आ हैं।

यह भी पढ़ें:- Janmashtami 2024 Muhurat: जन्माष्टमी कब है, 26 या 27 अगस्त? जानिए पूजा मुहूर्त