Tv 24 Network: Best News Channel in India
Horoscope Today: मेष और वृषभ, तुला राशि वाले बेरोजगार लोगों को रोजगार के मिलेंगे अवसर
Sunday, 25 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Horoscope Today: आज 26 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि सोमवार देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। 26 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट से मंगलवार सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार को दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 26 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और कालाष्टमी है। इसी के साथ जानते हैं आज सोमवार को पूरे 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशिफल

आपके पास कोई अच्छी डील आने वाली है। आज एक खूबसूरत दिन है। रोमांटिक रिश्ते के फलने-फूलने और आपके लिए आनंद की स्थिति बिताने की संभावना है।

उपाय:- अपनी माता के चरण स्पर्श करें।

वृषभ राशिफल

किसी महत्वपूर्ण कार्य में अकारण विघ्न आ सकता है। अन्यथा काम बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में नए सहयोगी लाभकारी सिद्ध होंगे।

उपाय :- भगवान शिव का गन्ने के रस अभिषेक करें।

मिथुन राशिफल

नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक व्यस्तता बनी रहेगी. किस अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं।

उपाय :- निम्न मंत्र का जाप 108 बार करें। ॐ श्री वास्तसलाय नमः।

कर्क राशिफल

किसी अन्य के विवाद में पड़ने से बचें। आपको जेल जाना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में विघ्न बाधा आ सकता है।

उपाय :- शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं। नाव की कील की अंगूठी माध्यम में पहने।

सिंह राशिफल

जीविका के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों को नौकरी में अपने सहयोगियों के साथ अधिक तालमेल बनाने की आवश्यकता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

उपाय :- जौ के दाने अपने पास रखें।

कन्या राशिफल

व्यापारिक यात्रा सफल होगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। झगड़े में शत्रु पर भारी पड़ेंगे।

उपाय :- हरी मूंग दाल दान करें।

तुला राशिफल

नौकरी व प्रतियोगिता में सफलता के पूर्ण आसार हैं। विकास कार्यों में बल मिलेगा। व्यापार सावधानी से करें।

उपाय :- सफेद रेशमी कपड़े दान करें।

वृश्चिक राशिफल

नौकरी प्राप्त करने के प्रयास असफल होने से मन उदास रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बने रहे हैं।

उपाय :- सायं काल चंद्रमा को प्रणाम करें।

धनु राशिफल

किसी अधूरे कार्य के सफल होने के योग हैं। मजदूर वर्ग को रोजगार प्राप्त होगा।

उपाय :- शराब और मांस मछली का सेवन न करें।

मकर राशिफल

किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले में जीत हासिल होगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

उपाय :- श्री हनुमान जी के दर्शन करें।

कुंभ राशिफल

कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी. किसी अधूरे कार्य के पूरे होने के योग हैं। खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी।

उपाय :- गरीबों की मदद करें।

मीन राशिफल

कोई शुभ समाचार मिलेगा. स्वादिष्ट मनपसंद भोजन प्राप्त होगा। व्यापारिक समस्या का समाधान होगा।

उपाय :- सफेद रेशमी कपड़े दान करें।