Tv 24 Network Best News Channel in India
Kumar Vishwas in Mathura: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर मथुरा में अलग अंदाज में दिखे कुमार विश्वास
Sunday, 25 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Kumar Vishwas in Mathura: प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास अक्सर सुर्खियों में रहते है। इस समय कुमार विश्वास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर मथुरा के भ्रमण पर हैं। इस दौरान उन्होंने गोकुल के रमण रेती में लोटपोट होकर मनौती मांगी। बता दे कि मान्यता है कि कभी श्रीकृष्ण ने भी बचपन में लोटपोट होकर इसी मिट्टी में रमण किया था। इसीलिए कुमार विश्वास श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से पहले ही मथुरा पहुंच चुके हैं। वे ब्रज में सभी तीर्थ स्थानों पर भ्रमण कर आनंद ले रहे हैं। गोकुल महावन के मध्य रमणरेती आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने गुरु शरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।

इस बाद कुमार विश्वास ने मथुरा में बांके बिहारी के दर्शन किए। यहां उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ जमकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित कविताओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को गुदगुदाया। वहीं कवि विश्वास ने कहा कि जहां भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था वह जगह अलौकिक है यहां पर हर कोई आना चाहता है। आगे कुमार विश्वास ने कहा कि ब्रज में आकर एक अलग ही आनंद आता है। यहां हर ओर से एक ऐसी सुगंध आती है जो भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में समाहित कर देती है।

कवि इस दौरान रमण रेती स्थित आश्रम भी पहुंचे यहां उन्होंने विश्व विख्यात कवि शरणानंद महाराज से साष्टांग दंडवत कर आशीर्वाद लिया। वहीं महाराज जी के समीप बैठकर उन्होंने ठाकुर जी की लीलाओं पर कविता भी सुनाई। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण पर स्वरचित कविताएं भी सुनाईं।

बता दे कि आज भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव है इस दौरान ब्रज यानी मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर धूम है। इस मौके पर कुमार विश्वास मथुरा में आए हैं। भगवान श्रीकृष्ण के अलग-अलग स्वरूप में दर्शन करने को मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:- Mayawati: मायावती लेंगी राजनीति से संन्यास, जानें क्या बोलीं मायावती?