Tv 24 Network Best News Channel in India
Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशि को नौकरी में नए अवसर मिलेंगे
Tuesday, 27 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Horoscope Today: आज 28 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और बुधवार का दिन है। दशमी तिथि देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। शाम 7 बजकर 13 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इसी के साथ जानते है आज बुधवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है? बात करते हैं?

मेष राशिफल 

मेष राशि के लिए आज दिन नौकरी में पदोन्नति के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे।

उपाय:- श्री हनुमान जी को हलवे का भोग लगाएं।

वृषभ राशिफल

कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। रोजगार एवं व्यापार में उन्नति होगी।

उपाय :- त्रिमुखी रुद्राक्ष गले में धारण करें।

मिथुन राशिफल

व्यापार में अचानक विघ्न बाधा आने से मन खिन्न रहेगा। किसी प्रियजन से दूर जाना पड़ सकता है।

उपाय :- माता सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पित करें।

कर्क राशिफल

परिवार में कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की शुरुआत करने का दायित्व आपको मिलेगा।

उपाय :- श्री गणेश जी को मोदक अर्पित करें।

सिंह राशिफल

रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। विदेशी यात्रा करने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय :- सायं काल के समय उगते हुए चंद्रमा को नमन करें।

कन्या राशिफल

रोजगार की तलाश में लगे लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे।

उपाय :- काले कुत्तों को भोजन कराएं।

तुला राशिफल

बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। व्यापार में नए प्रयोग लाभकारी सिद्ध होंगे। राजनीति में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलेगी।

उपाय :- गायत्री मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशिफल

उद्योग धंधे में नए सहयोगी बनेंगे। अधूरे कार्य के पूरे होने से मन में उत्साह और उमंग बढ़ेगी।

उपाय :- ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।

धनु राशिफल

कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। राजनीति में उच्च पद मिलने के योग हैं।

उपाय :- शिव की आराधना करें।

मकर राशिफल

संतान से कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय :- लाल पुष्प पानी में डालकर स्नान करें।

कुंभ राशिफल

आपका दिन लाभ एवं उन्नतिकारक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर मानसिक उलझने बढ़ सकती हैं।

उपाय :- सूर्योदय सूर्य को अर्ध्य प्रदान करें।

मीन राशिफल

कार्यक्षेत्र में संघर्ष हो सकता है। कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। व्यापार करने वाले लोगों की स्थिति में सुधार होगा।

उपाय :- बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें।