Tv 24 Network: Best News Channel in India
Ganesh Chaturthi 2024: जानें कब है गणेश चतुर्थी?, स्थापना करने से पहले जानें ये 7 नियम
Saturday, 31 Aug 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Ganesh Chaturthi 2024: देशभर में गणेशोत्सव की शुरुआत जल्द होने वाला है। दरअसल, 7 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाया जाएगा। बता दे कि किसी भी भगवान की पूजा करने से पहले भगवान गणेश की उपासना की जाती है, क्योंकि गणपति बप्पा को सभी देवी-देवताओं में प्रथम स्थान प्राप्त है। मान्यता है कि जो लोग गणेश भगवान की नियमित रूप से पूजा करते हैं, उनके घर में सदा खुशहाली बनी रहती है। इसलिए गणेश जी को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। हिंदू धर्म के लोगों के लिए गणपति बप्पा को समर्पित गणेश चतुर्थी के पर्व का भी खास महत्व है।

कैसे की जाती है पूजा?

दरअसल, गणेश चतुर्थी के दिन लोग अपने घर में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करते हैं। इसके बाद बप्पा की 10 दिन तक पूजा करने के बाद विसर्जन करते हैं। गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना करने से जुड़े कई नियम होते हैं। यदि व्यक्ति उन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसका दुष्प्रभाव भी उन्हें झेलना पड़ता है। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताए गए मूर्ति स्थापना के मुख्य 7 नियमों के बारे में।

किस दिशा में स्थापित करनी चाहिए मूर्ति?

हिन्दू शास्त्रों के अनुसार, भगवान गणपति की मूर्ति को घर में हमेशा ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में स्थापित करना चाहिए। इसके अलावा मूर्ति को ऐसे स्थापित करें कि उसका मुख पश्चिम दिशा की तरफ हो। ये दिशा मूर्ति स्थापना के लिए सबसे शुभ मानी जाती है।

स्थापित के बाद मूर्ति को नहीं हिलाना चाहिए

मूर्ति विसर्जन से पहले भगवान गणेश की मूर्ति को अपनी जगह से नहीं हटाना चाहिए। यदि आप मूर्ति को बार-बार उसकी जगह से हटाते हैं, तो इससे आपको पाप लग सकता है।

कैसी मूर्ति लाना शुभ है?

शास्त्रों के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दौरान घर में गणेशजी की बैठी हुई मुद्रा वाली मूर्ति को स्थापित करना चाहिए। गणेशजी की खड़ी हुई मुद्रा वाली प्रतिमा को घर में लगाना अशुभ माना जाता है।

किस रंग की मूर्ति शुभ?

वहीं शास्त्रों में बताया गया है कि सिंदूरी और सफेद रंग की गणेश जी मूर्ति को घर में स्थापित करना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है। ये दोनों ही रंग जीवन में तरक्की लेकर आते हैं।

मूर्ति की सूंड किस तरफ होनी चाहिए?

गणेश जी की वो ही मूर्ति घर में लानी चाहिए, जिसकी सूंड उत्तर दिशा यानी सीधी तरफ हो। गणेश जी की ऐसी मूर्ति को घर में लाने से साधक को उसकी पूजा का मनोवांछित फल मिलता है।

क्रिस्टल से बनी मूर्ति शुभ

क्रिस्टल से बनी गणेश जी की मूर्ति को घर में स्थापित करना सबसे शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, क्रिस्टल से बनी गणेश जी की मूर्ति की पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास होता है।

यह भी पढ़ें:- Horoscope Today: मेष और वृषभ समेत इन 04 राशियों को आर्थिक स्थिति में मिलेगी उन्नति