Tv 24 Network Best News Channel in India
Horoscope Today: वृषभ और तुला सहित 5 राशियों के जीवन में आएगी खुशियां
Tuesday, 03 Sep 2024 00:00 am
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Horoscope Today: आज 03 सितंबर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अमावस्या और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि सुबह 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। शाम 7 बजकर 5 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को भौमवती अमावस्या मनाई जाएगी। इसी क्रम में जानते है आज मंगलवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है?

मेष राशिफल

मेष राशि वालों का दिन मिश्रित फलकारक रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। नौकरी स्थानांतरण होने की संभावना है।

उपाय:- सूर्य मंत्र का लाल चंदन की माला पर 108 बार जाप करें।

वृषभ राशिफल

बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी।

उपाय :- ऋण मुक्ति बीसा यंत्र की पूजा करें।

मिथुन राशिफल

राजनीति में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम का आमंत्रण प्राप्त होगा। परिवार में सुख सुविधा बढ़ेगी।

उपाय :- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

कर्क राशिफल

नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। साहस एवं पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार में परिश्रम के बाद महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।

उपाय :- प्रातः काल उठकर दोनों हाथ की हथेलियां को देखकर तीन-चार बार अपने चेहरे पर फेरें।

सिंह राशिफल

नौकरी में मनचाहे जगह स्थानांतरण होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।

उपाय :- कृष्ण मंत्र का तुलसी की माला पर 108 बार जाप करें।

कन्या राशिफल

नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। आध्यात्मिक कार्य में रुचि रहेगी। व्यापार में नए अनुबंध होंगे।

उपाय :- गेहूं और गुड़ का दान करें।

तुला राशिफल

अकारण पिता से मतभेद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कार्य का दबाव अधिक रहेगा। किसी अन्य के झगड़े के बीच में न पड़े।

उपाय :- माथे पर केसर का तिलक लगाए।

वृश्चिक राशिफल

कार्यक्षेत्र में कार्य के अधिक दबाव के कारण मानसिक तनाव एवं चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में व्यर्थ वाद विवाद हो सकता है।

उपाय :- स्त्रियों का सम्मान करें।

धनु राशिफल

किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शराब का सेवन कर वाहन ना चलाएं।

उपाय :- पीला रुमाल अपने पास रखें।

मकर राशिफल

परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। नौकरी में अच्छा अधिकारियों से घनिष्ठता बढ़ेगी।

उपाय :- श्री हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

कुंभ राशिफल

महत्वपूर्ण कार्य का नेतृत्व करने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति के साथ विस्तार होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में सफलता मिलेगी।

उपाय :- हरा चारा गाय को खिलाएं।

मीन राशिफल

किसी प्रियजन का शुभ समाचार मिलेगा। ज्ञान विज्ञान के क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी।

उपाय :- भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें।