Tv 24 Network Best News Channel in India
Horoscope Today: आज मेष समेत इन चार राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे
Tuesday, 03 Sep 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

आज 4 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि सुबह 9 बजकर 47 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। रात 8 बजकर 3 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन, पूरी रात पार कर के गुरुवार सुबह 6 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसी साथ के जानते है आज बुधवार के दिन 12 राशियों के लिए क्या कुछ खास है?

मेष राशिफल

मेष राशि वाले जातक का आज आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी भी तरह के विवाद में फंसने से बचें।

उपाय:- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

वृषभ राशिफल

आर्थिक हालात में सुधार होगा। यात्रा में कोई कीमती वस्तु गुम हो सकती है।

उपाय :- किसी वृद्धि स्त्री को वस्त्र दान दें।

मिथुन राशिफल

पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आज का दिन बर्बाद करने से बचें।

उपाय :- बंदरों को भुने हुए चने खिलाएं।

कर्क राशिफल

राजनीति में पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी दूर देश के प्रियजन का शुभ संदेश मिलेगा।

उपाय :- दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

सिंह राशिफल

किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आई बाधा दूर होगी। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

उपाय :- आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।कन्या राशिफल

आज आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी मिलेगी। किसी लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय :- गरीब बच्चों को किताब कॉपी दान करें।

तुला राशिफल

आज कोई अप्रिय समाचार मिल सकता है। राजनीति में झूठा आरोप लगाकर आपको पद से हटाया जा सकता है। किसी प्रियजन से धोखा मिल सकता है।

उपाय :- पीपल के वृक्ष की पूजा करें।

वृश्चिक राशिफल

व्यापार में कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिलने के योग हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की बाधा दूर होगी। बेरोजगारों को रोजगार प्राप्त होगा।

उपाय :- एक आंवले का वृक्ष लगाएं।

धनु राशिफल

कार्यक्षेत्र में आया तनाव दूर होगा। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

उपाय :- सूर्य बीज मंत्र ॐ घृणि सूर्याय नमः मंत्र का 108 बार जाप करें।

मकर राशिफल

अपने व्यवहार को अच्छा बनाने की कोशिश करें। अपने महत्वपूर्ण कार्य को दूसरे के भरोसे न छोड़े।

उपाय :- कार्तिकेय जी की पूजा अर्चना करें।

कुंभ राशिफल

रोजगार की तलाश अधूरी होगी। व्यापार में उन्नति के साथ विस्तार होगा।

उपाय :- गजेंद्र मोक्ष का पाठ करें।

मीन राशिफल

रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी व्यापारिक अनुबंध के होने से लाभ का अच्छा अवसर मिल सकता है।

उपाय :- श्री हनुमान जी के दर्शन करें।