Tv 24 Network Best News Channel in India
Deepika Padukone Ranveer Singh Baby: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने पेरेंट्स, जानें बेटा या बेटी
Saturday, 07 Sep 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह पेरेंट्स बन गए हैं। दरअसल, दीपिका ने रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। दीपिका के मां बनने की खबर से फैंस काफी खुश हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।

बता दें, दीपिका पादुकोण ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण ने बेटी को जन्म दिया। सोशल मीडिया पर खबर आते ही फैंस काफी खुश हैं। दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को देखकर लोगों ने कयास लगाए थे कि शायद एक्ट्रेस जुड़वा बच्चों को जन्म देगी। लेकिन फैंस अब दीपिका और रणवीर की बेटी की एक झलक देखने का बेसब्री से इंतजार है।

डिलीवरी से पहले लिया आशीर्वाद

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 6 सितंबर को सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। कपल ने मंदिर में बप्पा का आर्शीवाद लिया था। 7 सितंबर को अगले दिन दीपिका डिलीवरी के लिए अस्पताल में एडमिट हुई थीं। वहीं एक्ट्रेस ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है।

यह भी पढ़ें:- CM Yogi Adityanath: मंगेश एनकाउंटर के विरोध में सपा पर फायर हुए सीएम योगी, बोले- मुठभेड़ में डकैत मारा जाता है तो सपा को बुरा लग रहा है