Tv 24 Network Best News Channel in India
Delhi CM Oath Ceremony: आतिशी बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, केजरीवाल के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Friday, 20 Sep 2024 17:00 pm
Tv 24 Network Best News Channel in India

Tv 24 Network Best News Channel in India

Delhi CM Oath Ceremony: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के रूप में आज आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने शपथ ली है। आतिशी देश की 17वीं महिला मुख्यमंत्री बनी है। बता दें, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित के बाद दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री आतिशी बन गई हैं। आतिशी के साथ पांच अन्य मंत्रियों ने भी शपथ लिया है। इनमें गोपाल राय, कैलाश गहलोत, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन और नए सदस्य मुकेश अहलावत शामिल हैं।

आतिशी ने केजरीवाल के छुए पैर

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद आतिशी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल के बगल में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना भी मौजूद थे।