Tv 24 Network: Best News Channel in India
IND VS NZ: 36 के बाद 46 पर ऑल आउट भारत ने ढेर होने के बाद बनाए 5 शर्मनाक रिकॉर्ड
Wednesday, 16 Oct 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

IND VS NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया सिर्फ 46 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके। जिसमें विराट कोहली जैसे दिग्गज का नाम भी शामिल है। इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया ने पांच अनचाहे रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

टीम इंडिया 46 रन पर पवेलियन लौटी

बेंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया पहली पारी में महज 46 रनों पर ढेर हो गई। भारत की खराब बल्लेबाजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बेंगलुरू की जिस पिच पर रनों का अंबार लगता है वहां टीम इंडिया के 5 बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल पाए। जिसमें विराट कोहली, केएल राहुल, जडेजा, अश्विन और सरफराज खान का नाम शामिल है। न्यूजीलैंड के दो तेज गेंदबाज मैट हेनरी और विलियम ओरौर्के ने मिलकर टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया हालांकि परिस्थितियां भी न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के अनुकूल थी। हेनरी ने 5 विकेट हासिल किए जबकि भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे ओरौर्के ने 4 विकेट अपने नाम किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ इतने कम स्कोर पर सिमटने के बाद टीम इंडिया के नाम पांच ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हुए जो दुनिया की कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी।

टीम इंडिया के नाम 5 शर्मनाक रिकॉर्ड

टीम इंडिया भारतीय उपमहाद्वीप में सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम बन गई है। आज से 38 साल पहले वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में महज 53 रन पर ऑल आउट हुई थी और अब 46 रन के साथ ये अनचाहा रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम हो गया है।

भारत में  किसी भी टीम का सबसे कम स्कोर

2021 में मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ 62 पर ढेर हुई थी लेकिन अब इसी न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 46 पर समेट दिया।

46 रन भारतीय टीम का भारतीय सरजमीं पर सबसे छोटा स्कोर भी हैं। साल 1987 में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 75 रन बनाए थे। उसके बाद भारत में खेलते हुए भारत की सबसे खराब स्थिति आज थी।