Tv 24 Network: Best News Channel in India
Karwa Chauth 2024: करवा चौथ पर कब होगा चंद्रमा का दीदार, जानें चांद निकलने का सही समय?
Saturday, 19 Oct 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Karwa Chauth 2024: आज देशभर की महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखीं है। इस मौके पर करवा चौथ का ये व्रत सूरज निकलने से लेकर चांद निकलने तक रहता है। इसके बाद शाम के समय सभी व्रत रखने वाली महिलाएं करवा चौथ की पूजा करती हैं। उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करती है। करवा चौथ पर चांद का दीदार दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, लखनऊ, पटना, मुंबई और कोलकाता में किस समय होगा?

करवा चौथ का क्या है शुभ मुहूर्त?

मिली जानकारी के अनुसार, करवा चौथ हिंदू महीने कार्तिक में कृष्ण पक्ष चतुर्थी को पड़ता है। करवा चौथ पूरे भारत में एक ही दिन मनाया जाता है। इस वर्ष करवा चौथ द्रिक पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जाएगा। करवा चौथ की चतुर्थी तिथि की शुरुआत आज (रविवार) सुबह 6 बजकर 46 मिनट से हो रही है। वहीं, इसका समापन कल (सोमवार) प्रात: 4 बजकर 16 मिनट पर होगा। करवा चौथ के पूजा मुहूर्त की बात करें तो ये आज शाम 5:46 बजे से शाम 7:02 बजे तक रहेगा।

जानते है किस शहर में कब चांद निकलेगा?

नई दिल्ली में चांद निकलने का समय शाम 7:54 बजे, गुरुग्राम में 7:55, फरीदाबाद में 7:54 बजे, नोएडा में 7:54 बजे, मेरठ में 7:51 बजे, लखनऊ में 7:44 बजे, आगरा में 7:55 बजे, बरेली में 7:46 बजे, मुरादाबाद में 7:47 बजे, मथुरा में 7:55 बजे, वाराणसी में 7:39 बजे, गोरखपुर में 7:34 बजे, प्रयागराज में 7:43 बजे, कानपुर में 7:47 बजे, ऋषिकेश में 7:45 बजे, जयपुर में 8:05 बजे, उदयपुर में 8:19 बजे, गांधीनगर में 8:27 बजे, सूरत में 8:32 बजे, अहमदाबाद में 8:28 बजे, चंडीगढ़ में 7:50 बजे, शिमला में 7:47 बजे, जम्मू में 7:51 बजे, श्रीनगर में 7:47 बजे, ईटानगर में 6:50 बजे, चैन्नई में 20:20 बजे और हेदराबाद में 20:18 चांद दिखेगा।