Tv 24 Network: Best News Channel in India
MS Dhoni News: थाला फॉर अ रीजन पर क्या बोले धोनी?
Sunday, 27 Oct 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

MS Dhoni News: एमएस धोनी वैसे तो दुनियाभर में अपनी बैटिंग कीपिंग और कप्तानी की वजह जाने जाते हैं। जिसके दम पर वह आईपीएल में अपनी फ्रेंचाइज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं। साथ ही अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को भी 2007 में टी20 वर्ल्डकप 2011 में एकदिवसिय वर्ल्डकप जबकि 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी भी का खिताब जिता चुके हैं। पर बावजूद इसके आपने पिछले कुछ सालों में सीएसके के लिए जब भी धोनी का नाम सुना होगा, तब आपने 'थाला फॉर ए रीजन' भी जरूर सुना होगा। सोशल मीडिया पर अक्सर आपने धोनी का नाम 'थाला फॉर ए रीजन' से जुड़ते हुए देखा होगा। पर अब धोनी ने खुद इस बात पर चुप्पी तोड़ी है।

क्या बोलो धोनी?

दरअसल, धोनी का जर्सी नंबर सात है। इस नंबर को अक्सर धोनी के 'थाला फॉर ए रीजन' से अटैच किया जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी इवेंट के दौरान में एक फैन ने धोनी से पूछ लिया कि आपको पता है कि यह 'थाला फॉर ए रीजन' मीम क्या है? जिस पर जवाब देते हुए धोनी ने कहा, "मुझे पता है, लेकिन मुझे इसके पीछे की वजह नहीं पता। मुझे नहीं पता कि यह फनी है या फिर मेरी टांग खींचने के लिए है या फिर यह एक मजाक है या यह मीम है, जो भी है, लेकिन मेरे फैंस ने इसे कुछ ऐसा बना दिया जो मेरे पक्ष में जाता है। मेरे फैंस शानदार हैं।

आईपीएल 2025 में खेलेंगे धोनी?

सभी आईपीएल फ्रेंचाइज को 31 अक्टुबर तक अपनी रीटेनशन लिस्ट आई.पी.एल गवर्निंग कांउसिल को भेजनी है पर एमएस धोनी को लेकर अब तक पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है कि वह आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं। पर अभी हाल ही में आई रिपोर्ट के तहत माना जा रहा कि धोनी आईपीएल 2025 में एक बार फिर से खेलते हुए नजर आएंगे। हालांकि अभी धोनी की तरफ से आधिकारिक तौर पर कुछ साफ नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें:- Dhanteras Puja 2024: कब मनाया जाएगा धनतेरस?, जानें पूजा का शुभ समय