Tv 24 Network: Best News Channel in India
Bal Diwas 2024: आज है 'बाल दिवस', आखिर 14 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं बाल दिवस?
Wednesday, 13 Nov 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Bal Diwas 2024: हर साल की तरह इस साल भी भारत में 14 नवंबर के दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है। दरअसल, देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन आज के दिन है, जिनका बच्चों से विशेष प्रेम व लगाव था। उनके देहांत के बाद उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस यानी चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया जाने लगा।

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?

बता दे कि बाल दिवस का मुख्य उद्देश्य बच्चों के महत्व को दुनिया उजागर करना है। ताकि यह दिन हमें याद दिलाए कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके साथ ही अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक अवसर हैं जैसे बच्चों के शिक्षा का अधिकार, स्वस्थ रहने का अधिकार और सुरक्षित वातावरण में रहने का अधिकार।

बाल दिवस हमें बच्चों के प्रति समाज को उनके दायित्व की भी याद दिलाता है और समाज को बच्चों से प्यार करना सीखाता है। इसके साथ ही उनकी सुरक्षा भी करना चाहिए। साथ ही समाज को यह भी याद दिलाता है कि उन्हें बच्चों के विकास पर काम करना चाहिए जिससे उनका सही से विकास हो सके और देश का कल्याण हो सके।

14 नवंबर को ही क्यों मनाते हैं बाल दिवस?

पंडित जवाहर लाल नेहरू जीवित थे तब 20 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता था। 20 नवंबर को ही संयुक्त राष्ट्र की तरफ से दुनिया में विश्व बाल दिवस मनाया जाता है। लेकिन प्रधानमंत्री नेहरू की मौत के बाद यानी 1964 के बाद संसद ने उनके जयंती को देश में आधिकारिक बाल दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया। तब से देश में 14 नवंबर को ही बाल दिवस मनाया जाता है।

इस दिन देश के सभी बच्चों को ढेर सारा प्यार और गिफ्ट दिया जाता है। देश भर के स्कूलों में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें खाने की चीजें, किताबें और कार्ड शामिल हैं।