Tv 24 Network: Best News Channel in India
Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र चुनाव से पहले चिराग पासवान ने कांग्रेस से किया सवाल, लगाए गंभीर आरोप
Sunday, 17 Nov 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Maharashtra Elections 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए दो दिन बचे हैं। चुनाव से केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने रविवार को मुंबई में कांग्रेस पर भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं पासवान ने ये भी दावा किया कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में आंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी और उनका अपमान किया।

बाबा साहेब को लेकर दिया बयान

बता दें, मुंबई के दादर स्थित चैत्य भूमि पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चिराग पासवान ने जनसभा को संबोधित किया उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंबेडकर के आदर्शों को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि विपक्ष डरा हुआ है और नेता संविधान की प्रतियां दिखा रहे हैं। चैत्य भूमि में डॉ. आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था। वहीं चिकाग पासवान ने ये भी आरोप लगाया कि 1989 तक संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई गई थी, जबकि वहां "एक ही परिवार के तीन सदस्यों" की तस्वीरें लगी हुई थीं, जो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में ये स्थिति थी, लेकिन अब स्थिति बदल रही है और मोदी सरकार डॉ. आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने में काम कर रही है। गौरतलब है कि चिराग पासवान एनडीए गठबंधन में शामिल है। वो इस समय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वो बीजेपी नीत महायुति के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने मुंबई पहुंचे थे। बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होना है। इस बार महारष्ट्र में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच चुनावी महामुकाबला है।