UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। वो उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं। बता दें, इस साल की परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था और अब सभी का इंतजार खत्म हो गया। उम्मीदवार रिजल्ट को यहां दिए गए स्टेप्स के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 का आयोजन 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त को किया गया था। परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई, जिसमें पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। वहीं आपको बता दे कि पुलिस भर्ती परीक्षा में जनरल पुरुष मेरिट 214 है। महिलाओं की 203 है। ओबीसी वर्ग में पुरुषों की 198 नंबर व महिलाओं की 189 नंबर है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में करीब 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया था। जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 67 जिलों के 1174 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स
यह भी पढ़ें:- Supriya Sule Bitcoin Scam: BJP ने शेयर किया Supriya Sule का ऑडियो क्लिप, जानिए वायरल ऑडियो क्लिप की क्या है सच्चाई?