Tv 24 Network: Best News Channel in India
Maharashtra Politics: महाराष्ट्र चुनाव के नतीजों से पहले MVA और कांग्रेस में खटपट, जानें क्या बोले राउत ?
Thursday, 21 Nov 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Maharashtra Politics: हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव खत्म हुए है। अब कुछ ही समय बाद यानी चुनाव के नतीजों में 24 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है। तो वहीं इसके पहले महाविकास अघाड़ी खेमे में मुख्यमंत्री को लेकर खटपट और रार शुरू हो गई है। इस बात को लेकर कांग्रेस नेता नाना पटोले ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के नेतृत्व में महाविकास अघाड़ी की सरकार बनेगी। वहीं ऐसा दावा लगाया जा रहा है कि कांग्रेस को ज्यादा सीटें आएंगी। इसलिए सरकार कांग्रेस की अगुआई में बनेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, नतीजों से पहले ही महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि 25 नवंबर को हम महाराष्ट्र में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस 75 से ज्यादा सीटें जीतेगी। वहीं उनका मानना है कि MVA में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा होगा। हरियाणा में जो हुआ वो फिलहाल महाराष्ट्र में नहीं होगा।

पटोले का बयान शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत बिल्कुल पसंद नही आया है। राउत ने कहा कि महा विकास अघाड़ी सरकार बनाएगी, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, यह MVA गठबंधन सहयोगी तय करेंगे। मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगा। कोई भी नहीं करेगा।

इसके आगे राउत ने ये भी कहा कि अगर कांग्रेस आलाकमान ने पटोले से कहा है कि वह मुख्यमंत्री होंगे तो कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी या प्रियंका गांधी वाड्रा को इसकी विधीवत घोषणा करनी चाहिए।

बता दें, बीते गुरुवार को विपक्षी महा विकास आघाडी के नेताओं ने एक बैठक की। इस बैठक में कांग्रेस के बालासाहेब थोराट और सतेज पाटिल, शिवसेना (उबाठा) के राज्यसभा सदस्य संजय राउत तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की राज्य इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल शामिल हुए।

वहीं महाराष्ट्र चुनाव के लिए मतदान के बाद ज्यादातर एग्जिट पोलमें सत्तारूढ़ महायुति की जीत का पूर्वानुमान किया गया है, इसलिए यह बैठक काफी मायने रखती है। महायुति में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं। विधानसभा चुनाव के तहत बुधवार को मतदान हुआ था।