Tv 24 Network: Best News Channel in India
KC Venugopal: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दिया आदेश, रातों रात भंग हुआ यूपी कांग्रेस संगठन !
Thursday, 05 Dec 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

KC Venugopal: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीति दल अभी तैयारियां शुरु कर दिए है। इसी क्रम में यूपी कांग्रेस पार्टी ने अपने संगठन में कुछ बदलाव किया है। इसको लेकर कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अभी से तैयारियों में जुट गई है। क्योंकि हाल ही में बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी को हरियाणा और महाराष्ट्र में करारी हार का सामना करना पड़ा।

गलतियों को नहीं दोहराना चाहती है कांग्रेस

ऐसे में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए हैं वहां पर की गई गलतियों को कांग्रेस दोहराना नहीं चाहती है। बात करें उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव की तो बीते कई सालों से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि विधानसभा 2027 चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी हाई कमान द्वारा यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले काफी समय से कुछ नेता पार्टी में जिम्मेदार पदों पर जमे हुए हैं, लेकिन उनका कोई खास योगदान चुनाव में देखने को नहीं मिला। ऐसे में संगठन में बदलाव जरूरी था।

गुटबाजी को भी बताई जा रही है वजह

वहीं, अगर बात कि जाएं पार्टी के अन्दर की तो में यह चर्चा हो रहा है कि पदाधिकारियों में गुटबाजी की जा रही है। जब इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी के महासचिव और संसद सदस्य केसी वेणुगोपाल को मिली तो उन्होंने तत्काल रूप से फैसला लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया।

गुरुवार देर रात जारी हुए आदेश में बताया गया है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कमेटी, जिला, शहर और ब्लॉक कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग करने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की जाती है।