Tv 24 Network: Best News Channel in India
Parbhani Violence: महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान पर भड़की हिंसा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
Tuesday, 10 Dec 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Parbhani Violence: महाराष्ट्र में हिंसा की खबर सामने आई है। दरअसल, महाराष्ट्र के परभणी में संविधान के अपमान को लेकर अचानक हिंसा भड़क उठी है। इसके बाद से कई इलाकों में आगजनी की गई। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में लगी है। वहीं भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले भी दागे गए हैं। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि संविधान का अपमान करने वालों को फांसी की सजा होनी चाहिए।

इस बीच वंचित बहुजन आघाडी के प्रमुख प्रकाश आंबेडक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि परभणी में जातिवादी मराठा उपद्रवियों द्वारा बाबासाहेब की प्रतिमा पर भारतीय संविधान की धज्जियां उड़ाना बहुत ही शर्मनाक है। यह पहली बार नहीं है जब बाबासाहेब की प्रतिमा या दलित पहचान के प्रतीक पर इस तरह की तोड़फोड़ की गई हो।

उन्होंने आगे कहा कि वीबीए परभणी जिले के कार्यकर्ता सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे। उनके विरोध प्रदर्शन के कारण पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और उपद्रवियों में से एक को गिरफ्तार किया। मैं सभी से कानून और व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध करता हूं। अगर अगले 24 घंटों के भीतर सभी उपद्रवियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो परिणाम भुगतने होंगे।