Tv 24 Network: Best News Channel in India
Bihar News : बिहार में एक और पकड़ौआ विवाह, रोता रहा दूल्हा भरवा दी गई दुल्हन की मांग
Friday, 13 Dec 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Bihar News : बिहार में एक बार फिर पकड़ौआ विवाह चर्चा में है। दरअसल, ये ताजा मामला बिहार के बेगूसराय जिले का है, जहां बीपीएससी शिक्षक का पकड़ौआ विवाह कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, बता दें, कटिहार में पोस्टेड एक बीपीएससी शिक्षक को अपने गांव के रिश्तेदार की लड़की से 4 साल तक रिलेशनशिप के बाद शादी करने से इनकार करना महंगा पड़ गया है। लड़की पक्ष के आक्रोशित लोगों ने पकड़ कर मंदिर में शादी करवा दी है। शादी के बाद लड़की को लेकर ससुराल पहुंचा, तो लड़के वालों ने मारपीट की।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की ने बताया कि वह अपने बहन के यहां रजौड़ा में रहकर जीएनएम की पढ़ाई करती है। 4 साल पहले बहन के गांव के ही अवनीश कुमार से उसे प्रेम हो गया। इसके बाद दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत का सिलसिला तेज हो गया। अवनीश शिक्षक बनने की तैयारी कर रहा था। बीपीएससी टीआरई-2 में प्लस-टू शिक्षक बनने के बाद उसकी पोस्टिंग कटिहार में हो गई। इसके बाद वह गुंजन को कटिहार भी बुलाने लगा। कटिहार में रहते थे, मिलते-जुलते थे, दो-चार दिन रहकर गुंजन अपने बहन के यहां लौट आती थी। करीब 10 दिन पहले अवनीश गांव आया। प्रेमिका को लेकर कटिहार चला गया। इसी बीच लड़की ने अपने परिजनों को प्यार की जानकारी दी।

इसके बाद परिजनों ने शादी करवाने का प्रयास किया, लेकिन अवनीश इसके लिए तैयार नहीं हुए। तीन दिन पहले कटिहार में कुछ लोगों ने दोनों को एक साथ देख लिया। जब इसकी सूचना परिवार वालों लोगों को दी गई तो सभी कटिहार पहुंचे। जिसके बाद एक मंदिर में जबरदस्ती दोनों की शादी करवा दी। जिसका वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

लड़की जब अपने परिजनों के साथ लड़के के घर पर पहुंची तो लड़के के परिजनों ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाई है। जिस पर अवनीश कुमार ने बताया कि उसका लड़की से कहीं कोई प्रेम संबंध नहीं था। वो सभी आरोप गलत हैं। फरवरी 2024 में उसने शिक्षक के रूप में लक्ष्मीपुर में ज्वाइन किया। वहीं, किराए का मकान लेकर रहता था। लड़की बार-बार कॉल करके टॉर्चर करती थी। उसका नंबर ब्लॉक कर देता था, तो दूसरे नंबर से बात करती थी। कल सुबह 9:20 बजे स्कूल जाते समय दो स्कॉर्पियो पर सवार लोगों ने रोक लिया और ई-रिक्शा से उतार कर जबरदस्ती स्कॉर्पियो में बैठा लिया। उसके बाद वहां से दो-तीन किलोमीटर दूर स्थित एक मंदिर में ले जाकर शादी कराने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। लड़की के मांग में लड़की पक्ष के लोगों ने ही सिंदूर डाल दिया।

गौरतलब है कि 2024 में पकड़ौआ विवाह में सालों बाद बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में तीन दशक के बाद सबसे अधिक पकड़ौआ विवाह हुए भी हैं।