Tv 24 Network: Best News Channel in India
Manmohan Singh Death : नहीं रहे देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, PM मोदी समेत राजनेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Thursday, 26 Dec 2024 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Manmohan Singh Death : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 26 दिसंबर 2024 गुरुवार की देर रात 10 बजे 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली AIIMS में आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बीती रात उनको बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर घर पहुंच चुका है।

मनमोहन सिंह के सम्मान में आधा झुकाया गया तिरंगा

देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया गया है, जो 3 जनवरी तक झुका ही रहेगा। भारत सरकार ने आज के लिए तय सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

राष्ट्रपति ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा है, पूर्व प्रधान मंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी उन दुर्लभ राजनेताओं में से एक थे, जिन्होंने शिक्षा और प्रशासन की दुनिया में भी समान सहजता से काम किया। सार्वजनिक कार्यालयों में अपनी विभिन्न भूमिकाओं में, उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्हें राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, उनके बेदाग राजनीतिक जीवन और उनकी अत्यंत विनम्रता के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है।' मैं भारत के सबसे महान सपूतों में से एक को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।

पीएम मोदी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि

पीएम मोदी ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है कि भारत अपने सबसे प्रतिष्ठित नेताओं में से एक डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन पर शोक मना रहा है। साधारण परिवार से उठकर वह एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री बने। उन्होंने वित्त मंत्री सहित विभिन्न सरकारी पदों पर कार्य किया और वर्षों तक हमारी आर्थिक नीति पर एक मजबूत छाप छोड़ी।

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मनमोहन सिंह जी ने असीम बुद्धिमत्ता और निष्ठा के साथ भारत का नेतृत्व किया। उनकी विनम्रता और अर्थशास्त्र की गहरी समझ ने देश को प्रेरित किया। मैंने एक गुरु और मार्गदर्शक खो दिया है। हममें से लाखों लोग जो उनके प्रशंसक थे, उन्हें अत्यंत गर्व के साथ याद करेंगे।

यूपी के सीएम योगी ने एक्स पर दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री एवं प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं भारतीय राजनीति की अपूरणीय क्षति है। वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश की शासन व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल परिजनों व समर्थकों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!