Manmohan Singh Funeral: भारत के दो बार प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का आज अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। आज शनिवार को दिल्ली के निगम बोध घाट पर पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भूटान के राजा समेत कई बड़े नेता और हस्तियां की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मनमोहन सिंह को आखिरी बार नमन किया। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता भी निगम घाट पर पहुंचे थे।
दरअसल, कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह पार्थिव शव अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। वहां से मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निगम बोध घाट के लिए निकला। जब कांग्रेस कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा गया था तो उस समय अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। वहीं जब निगम बोध घाट के लिए पूर्व पीएम की निकाली गई अंतिम संस्कार यात्रा में हजारों की संख्या में लोग नजर आए। इस दौरान लगभग सभी की आंखें नम थी।
मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के दौरान राहुल गांधी बेटे की तरह नजर आए। राहुल गांधी के लिए मनमोहन सिंह का जाना जैसे उनके परिवार में एक बड़े का जाना है। मनमोहन ना केवल कांग्रेस के लिए बल्कि गांधी परिवार के लिए एक महत्वपूर्ण व्यक्ति थे। उन्हें सोनिया गांधी को पर सबसे ज्यादा भरोसा था। मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के लिए पार्थिव शव को आर्मी ट्रक में रखा गया था। तब राहुल गांधी पूरी यात्रा के दौरान आर्मी ट्रक पर बैठे नजर आए। इस दौरान वो सिर्फ मनमोहन सिंह को निहारते नजर आएं। वहीं राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह के शव को कांधा भी दिया। इस दौरान राहुल गमगीन नजर आए। मुखाग्नि देने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी इस दौरान मौजूद थीं। सबकी आंखें नम थीं।