Tv 24 Network: Best News Channel in India
Ayodhya Ram Mandir Anniversary: अयोध्या में राम मंदिर की पहली वर्षगांठ पर धूम, 500 कुंतल से ज्यादा फूलों सजी रामनगरी
Friday, 10 Jan 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Ayodhya Ram Mandir Anniversary: राम के प्राण प्रतिष्ठा के वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्ष गांठ आज 11 जनवरी 2025 मनाई जा रही है। यह आयोजन तीन दिन तक चलेगा। 11,12 और 13 जनवरी तक।  इसके साथ ही यहां धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इस खास मौके पर सीएम योगी राम मंदिर के महाआरती में शामिल होंगे।

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले रहे हैं। राम जन्मभूमि परिसर में चार जगह और परिसर से सटे हुए अंगद टीला पर किया जाएगा। अंगद टीला पर आम जन भी भाग ले सकते हैं और राम जन्मभूमि परिसर में आज सुबह से यज्ञ हवन का दौर शुरू हो गया है।

22 जनवरी को हुई थी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा

जिस तरह त्रेता युग में प्रभु राम लंका विजय प्राप्त कर अयोध्या पहुंचे थे तब अयोध्या वासियों ने दीप जलाकर भगवान राम का स्वागत किया था। ऐसा ही नजारा 500 वर्ष के बाद 22 जनवरी 2024 में अयोध्या में देखने को मिला था। उसके ठीक 1 वर्ष बाद आज यानी आज 11 जनवरी को फिर से वही दृश्य देखने को मिल रहा है।

3 दिन तक चलेगा राम मंदिर का उत्सव

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के द्वारा 3 दिन का प्रतिष्ठा द्वादशी का उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले वर्षगांठ के मौके पर अयोध्या पहुंचे हैं। यहां विधि विधान से सीएम योगी पूजा आराधना करेंगे। इस दौरान देशभर के लगभग 110 साधु संतों को राम मंदिर ट्रस्ट में आमंत्रित भी किया है।

फूलों से सजी पूरी नगरी

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्ष गांठ आज पूरी नगरी को सरयू के घाट से लेकर राम मंदिर तक फूलों से सजाया गया है। लगभग 500 कुंतल फूलों से संपूर्ण अयोध्या को सजाया गया है। इसके अलावा आधुनिक लाइटों से प्रभु राम की नगरी अयोध्या रंग बिरंगी जगमगा रही है। पूरी नगरी त्रेता युगीन नजर आ रही है।

11 जनवरी को मनाई जा रही वर्षगांठ

​हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2024 में 22 जनवरी को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि थी। इसे कूर्म द्वादशी भी कहते हैं। वहीं साल 2025 में ये संयोग 11 जनवरी को बन रहा है, ऐसे में तिथि पर जाने के बजाए हिंदू पंचाग को देखते हुए राम मंदिर के पहली वर्षगांठ 11 जनवरी को मनाई जा रही है।