Tv 24 Network: Best News Channel in India
महाकुंभ में पहले दिन लाखों लोगों ने लगाई डुबकी Maha Kumbh 2025 : महाकुंभ का पहला शाही स्नान आज, विदेशी श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
Sunday, 12 Jan 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Maha Kumbh 2025 : विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक स्थान प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो गई है। आज यानी सोमवार, 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्नान पर्व से शुरू हो गया है। अगले 45 दिनों तक करोड़ो लोग पवित्र स्नान करने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इस बार यह महाकुंभ कई मायनों से खास है, जिसमें बड़े पैमाने पर तैयारियां, सुरक्षा व्यवस्था और कई नए आयोजन शामिल हैं। महाकुंभ के पहले शाही स्नान में अभी तक 60 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। इस दौरान विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

अब तक इतने लोगों ने किया शाही स्नान

प्रयागराज के महाकुंभ में आज पहला शाही स्नान था। इस मौके पर 50 लाख लोगों ने स्नान किया। वहीं इस बात की जानकारी देते हुए DIG वैभव कृष्ण ने कहा है कि स्नान करने वालों का अभी तक का आंकड़ा 50 लाख के करीब है। व्यवस्था ठीक चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि भीड़ नियंत्रण और ट्रैफिक की व्यवस्था भी ठीक तरीके से चल रही है।

विदेशियों ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ में भारी संख्या में देश-विदेश से लोग आए हैं। पहले शाही स्नान के मौके पर विदेशी श्रद्धालु भी पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे। ब्राजील के श्रद्धालु फ्रांसिस्को भी महाकुंभ में शाही स्नान करने आए हैं। उन्होंने कहा, मैं योग का अभ्यास करता हूं और मोक्ष की खोज कर रहा हूं। उन्होंने आगे कहा, भारत दुनिया का आध्यात्मिक हृदय है। वह पहले वाराणसी गए और अब यहां आए। उन्होंने कहा, पानी ठंडा है लेकिन हृदय गर्मजोशी से भरा है।

पीएम मोदी ने महाकुंभ में आएं श्रद्धालुओं का किया अभिनंदन

पीएम मोदी ने महाकुंभ के पहले स्नान पर श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए एक्स पर लिखा, 'पौष पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के साथ ही आज से प्रयागराज की पुण्यभूमि पर महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है, हमारी आस्था और संस्कृति से जुड़े इस दिव्य अवसर पर मैं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से वंदन और अभिनंदन करता हूं. भारतीय आध्यात्मिक परंपरा का यह विराट उत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे, यही कामना है।

यह भी पढ़ें:- Maha Kumbh 2025 : कल से शुरू हो रहा आस्था का सबसे बड़ा पर्व महाकुंभ, जानिए शाही स्नान की महत्वपूर्ण तिथियां

45 दिनों तक चलेगा महाकुंभ

महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू होकर 26 फरवरी तक चलेगा। 14 जनवरी (मकर संक्रांति), 29 जनवरी (मौनी अमावस्या), 3 फरवरी (बसंत पंचमी), 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक चलेगा। इस बार महाकुंभ में 40 से 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई गई है। यह आयोजन 45दिनों तक चलेगा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में पर्यटकों और सांस्कृतिक प्रेमियों के शामिल हो रहे हैं। महाकुंभ दुनिया के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है। यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक और सांस्कृतिक अनुभव का अनोखा संगम है।