Tv 24 Network: Best News Channel in India
Rinku Singh Engagement: बल्लेबाज Rinku Singh ने सासंद Priya Saroj से की सगाई?, जानें वायरल खबर का सच
Thursday, 16 Jan 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Rinku Singh Engagement: इस समय सोशल मीडिया पर एक खबर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें यह कहा जा रहा है कि टीम इंडिया के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने यूपी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। इसके साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि रिंकू और सरोज जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

दरअसल, यूपी की सांसद प्रिया सरोज की उम्र 25 साल है। वह सुप्रीम कोर्ट में वकील हैं। प्रिया ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। आगे बता दें, प्रिया के पिता तूफानी सरोज तीन बार मछली शहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। तूफानी सरोज 1999, 2004 और 2009 में सांसद बने हैं।

प्रिया और रिंकू के परिजनों दी जानकारी

यह खबर फैलने के बाद प्रिया सरोज के पिता और समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने जानकारी दी है कि दोनों परिवारों की बातचीत हुई है। लेकिन अबतक सगाई जैसा कुछ नहीं है। अगर सगाई होगी तो सभी को जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरी तरफ रिंकू सिंह के मैनेजर अर्जुन सिंह फकीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद के परिवार का प्रपोजल है कि दोनों की शादी हो जाए लेकिन अबतक रोका नहीं हुआ है। विचार-विमर्श के बाद ही फैसला लिया जाएगा। फिलहाल रिंकू सिंह कोलकाता में हैं। वहीं प्रिया सरोज त्रिवेंद्रम गई हुई हैं।

कौन हैं प्रिया सरोज?

दरअसल, प्रिया सरोज सिर्फ 25 साल की उम्र में सांसद बनी हैं। उन्होंने मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीता था। प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में वकील रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी, प्रिया सरोज ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा में एंट्री की हैं। प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज भी मछलीशहर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। इसके बाद उनकी बेटी प्रिया सरोज ने मछलीशहर का प्रतिनिधित्व बनीं और देश की दूसरी सबसे युवा सांसदों में से एक हैं।

कौन हैं रिकू सिंह हैं?

भारतीय टीम के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक है रिंकू सिंह। जो किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। टी20 फॉर्मेट में रिंकू सिंह का प्रदर्शन कमाल का रहा। रिंकू सिंह ने टीम इंडिया के लिए 30 टी20 मैचों में 46 से ज्यादा की औसत से 507 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 160 से ज्यादा का है। रिंकू ने टीम इंडिया के लिए 2 वनडे मुकाबले भी खेले हैं। वहीं इसके अलावा रिंकू सिंह आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का अहम हिस्सा रहे हैं।