Tv 24 Network: Best News Channel in India
Delhi AIIMS में एक्टर Rajpal Yadav के पिता का निधन, दो दिन से चल रहा था इलाज
Thursday, 23 Jan 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Digital Desk: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इन दिनों मुसीबतों से गुजर रहे हैं। कुछ समय पहले राजपाल यादव को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसी बीच अब एक दुखद खबर सामने आई है कि उनके पिता नौरंग यादव का निधन हो गया है। एक्टर के पिता कॉफी दिनों से बीमार चल रहे थे। पिता नौरंग यादव बीते दो दिन से दिल्ली के ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती थे।

पिता के निधन की सूचना मिलने के बाद राजपाल यादव थाईलैंड से सीधे दिल्ली एम्स पहुंचे। परिजनों को उम्मीद थी कि नौरंग यादव जल्द ठीक होकर घर पहुंचेंगे, लेकिन उनके निधन से पूरा परिवार और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

एम्स में भर्ती थे एक्टर के पिता

बता दें, एक्टर राजपाल यादव उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, एक्टर राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले में ही होगा। राजपाल यादव लंबे समय से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। वो फिल्मों में कॉमेडी रोल करने के लिए जाने जाते हैं। राजपाल यादव कड़े संघर्ष के बाद मुंबई पहुंचे थे। इसके बाद एक के बाद में एक्टिंग करना शुरु कर दिए।

राजपाल को मिली जान से मारने की धमकी

हाल ही में राजपाल यादव को पाकिस्तान से जान से मारने की धमकी मिली थी। राजपाल के साथ-साथ कपिल शर्मा, कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा को भी जान से मारने की धमकी मिली थी। जानकारी के लिए अनुसार, राजपाल यादव द्वारा मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।