Tv 24 Network: Best News Channel in India
ऑस्कर में नॉमिनेट हुई शॉर्ट फ़िल्म 'अनुजा' Oscars Nominations 2025: ऑस्कर में नॉमिनेट हुई शॉर्ट फ़िल्म 'अनुजा', प्रियंका चोपड़ा और गुनीत मोंगा के लिए बड़ी कामयाबी
Thursday, 23 Jan 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Oscars Nominations 2025: भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय शार्ट फिल्म अनुजा को बेस्ट लाइव एक्शन शार्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर 2025 में नॉमिमेशन  मिला है। प्रियंका चोपड़ा और ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा कपूर के लिए एक बड़ी सफलता है। यह फिल्म भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान और मजबूत करती है।

इन दो फिल्मों को लेकर ऑस्कर 2025 की थीं उम्मीद

भारत में दो फिल्मों के ऑस्कर 2025 नॉमिनेशन की उम्मीद थी। यह फिल्म थीं, डायरेक्टर संध्या सूरी की संतोष और डायरेक्टर पायल कपाड़िया की ऑल वी इमेजिन एज लाइट, लेकिन यह दोनों फिल्म नॉमिमेशन में असफल रहीं।

ऑस्कर 2025 का कब हुआ ऐलान?

23 जनवरी को 97वें एकेडमी अवॉर्ड्स 2025 के लिए नॉमिमेशन लिस्ट जारी किया गया। यह कार्यक्रम एकेडमी के सैमुअल गोल्विन थिएटर में हुआ। इसकी मेजबानी बोवेन यैंग, रेचल सेनॉट, सियान हेडर और एरिक रोथ ने की है। इसे पहले 2023 में 'बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री' कैटेगिरी में ऑस्कर जीतने वाली भारतीय डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म 'द एलीफ़ेंट व्हिसपरर्स' की प्रोड्यूसर भी गुनीत मोंगा थीं। ये ऑस्कर जीतने वाली पहली भारतीय डॉक्यूमेंट्री फ़िल्म थी। गुनीत की शॉर्ट फ़िल्म पीरियड भी ऑस्कर्स में सफल रही थी।

किसने बनाई फिल्म 'अनुजा'?

बता दें, फिल्म 'अनुजा' के लेखक और डायरेक्टर एडम जे ग्रेव्स हैं। इस फिल्म की एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा हैं। फ़िल्म के नौ प्रोड्यूसर्स में से एक गुनीत मोंगा कपूर भी हैं। इसके साथ ही गुनीत मोंगा कपूर दो बार ऑस्कर जीत चुकी हैं।

कहानी क्या है फिल्म 'अनुजा' की?

यह फिल्म दो बहनों की है। जो दिल्ली की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करती हैं। इसी दौरान ज़िंदगी की चुनौतियां और दो बहनों की बातचीत के ज़रिए फ़िल्म की कहानी आगे बढ़ती नज़र आती है। अनुजा की उम्र फ़िल्म में नौ साल है, वो अपनी बहन पलक के साथ रहती है। अनुजा का किरदार सजदा पठान और पलक का किरदार अनन्या ने निभाया है। सजदा 'सलाम बालक ट्रस्ट' के सेंटर में रहती हैं। यह ट्रस्ट बाल श्रम से छुटकारा, लड़कियों की शिक्षा और रहने के लिए देता है। इस फ़िल्म की कहानी में इन बहनों के सामने ये चुनौती है कि वो कैसे जिंदगी की चुनौतियों का सामना करेंगी।