Budget 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट 2025-26 पेश किया है। इस दौरान उन्होंने बिहार के किसानों के लिए बड़ा तोहफा दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं। केंद्रीय मंत्री ने मखाना के उत्पादन, मार्केटिंग और प्रसंस्करण को बढ़ावा देने साथ ही बिहार में मखाना बोर्ड स्थापित करने की घोषणा की है। बता दे कि यह घोषणा बिहार के किसानों के लिए फायदेमंद है। मखाना बोर्ड के गठन से किसानों को ज्यादा लाभ होगा।
यह भी पढ़ें:- Budget 2025 LIVE : Nirmala Sitharaman संसद में पेश कर रही हैं बजट
सबसे ज्यादा मखाना उत्पादन करने वाला राज्य बिहार
देश में सबसे अधिक मखाना उत्पादन करने वाला राज्य बिहार है। यहां लगभग 35 हजार हेक्टेयर में मखाने की खेती होती है। इससे 25 हजार किसान जुड़े हैं। बता दें, हाल ही में पटना में आयोजित मखाना महोत्सव में कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर मखाना का उत्पादन बढ़ाने को लेकर प्रयास किया जा रहा है। पहले से इसकी सब्सिडी भी दी जा रही थी। हमारा लक्ष्य है कि अगले दो-तीन साल में 50-60 हजार हेक्टेयर में मखाना की खेती हो और इससे 50 हजार किसान जुड़े।
बोर्ड के गठन से कंपनियों को फायदा
मखाना बोर्ड का संगठन किया जाएगा। जिससे मखाना प्रोसेसिंग कंपनियों को फायदा होगा। इसके साथ ही मखाने की खेती और बाजार को अधिक लाभ मिलेगा। बिहार सरकार मखाना को हर थाली तक पहुंचाने के लिए कोशिश करेगी। बोर्ड बनने के बाद आधुनिक मशीनों का प्रयोग कर मखाना के उत्पादन और प्रसंस्करण को बढ़ावा मिलेगा।
पूरे बिहार में होती है मखाने की खेती
मखाने की खेती पूरे बिहार में नहीं होती है, बल्कि उत्तरी और पूर्वी बिहार में भी मखाने की खेती की जाती है। सबसे ज्यादा मधुबनी, दरभंगा, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, सीतामढ़ी और किशनगंज जिले में मखाने की खेती होती है। बता दे कि बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। जिसे लेकर पहले से ही आशा थी कि बिहार के लिए केंद्र सरकार बड़ा तोहफा दे सकती है। वहीं बजट में मखाना बोर्ड का संगठन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- Budget 2025: आज पेश हुआ बजट, Nirmala Sitharaman ने बजट में किसे क्या दिया?