IPL 2025 को शुरु होने में अब बहुत ही कम समय बचा हुआ है। ऐसे में सभी फ्रेंचाइज जिनके कप्तान अब तक तय नहीं हुए हैं। इस 2025 सीजन के लिए वह इसकी तैयारियां करने में जुट गए हैं और उनकी घोषणा करना भी शुरु कर चुके हैं। जिसमें सबसे पहला नाम लखनऊ सुपर जायंटस का था। जिन्होंने करीब एक महीना पहले ही रिषभ पंत को अपना नया कप्तान नियुक्त कर दिया था। पर अब बारी है विराट कोहली की टीम की जिसका इंतजार रॉयल चैलैंजर्स बैंगलुरु के फैन बेसब्री से कर रहे हैं। उनका यें इंतजार आज खत्म होने वाला है जब स्टार स्पोर्टस पर RCB मैनेजमेंट अपने नए कप्तान की घोषणा करेगा। खैर कप्तान की घोषणा से ज्यादा RCB फैंस को यह इंतजार है कि वह होगा कौन ? क्या Virat Kohli एक बार फिर से टीम की बागडोर अपने हांथो में लेगें या कोई और ... जिसमें कृणाल पांड्या और रजत पाटीदार का नाम सबसे आगे आ रहा है।
रजत पाटीदार और कृणाल पांड्या में जंग
RCB की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने अपने सोशल मीडीया हैंडल पर ही इसका जिक्र कर दिया है कि यह कोई भारतीय ही होगा। जिसके बाद चर्चाएं और तेज हो गयी हैं। पर अब यह कौन भारतीय होगा उसपर नजर डालें तो रिपोर्टस यही इशारा कर रहीं हैं कि रजत पाटीदार वह पहले विकल्प होंगे जिनको टीम कप्तान बनाने के बारे में सोंच रही है। पर साथ ही विचार-विमर्श कृणाल पंड्या को लेकर भी है। क्योंकि इससे पहले वह Lsg के उपकप्तान रहे चुके हैं। साथ ही केएल राहुल की गैरमौजूदगी में 2023 में कप्तानी की बागडोर भी संभाल चुके हैं। पर दूसरे छोर पर नजर डालें तो रजत पाटीदार हैं, जो लम्बे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं। टीम का फैन्स भी उन्हें विराट कोहली के उत्तराघिकारी के रुप में देखते हैं। बता दें कि बीते सैय्यद मुशताक अली ट्रॉफी में भी मध्य प्रदेश की कप्तानी करते हुए वह टीम को फाइनल तक ले गए थे। जिससे वह इस रेस में आगे नजर आते हैं।
विराट कोहली ने किया कप्तानी से मना
RCB का मैनेजमेंट 2025 में विराट कोहली को दोबारा कप्तान बनाने के लिए पूरी तरह से आतुर था। जिसके लिए रिपोर्टस की मानें तो टीम ने कई बार विराट कोहली से बात भी की दोबारा कप्तान बनने के लिए पर उन्होंने मना करते हुए रजत पाटीदार का नाम सुझाया था। यह भी एक बड़ा कारण है कि टीम रजत पाटीदार को कप्तान बना सकती है।