Tv 24 Network: Best News Channel in India
निलंबित इंस्पेक्टर Mohit Yadav ने छोड़ा हिंदू धर्म, चौराहे पर रख दिए घर के देवी-देवताओं की मूर्तियां
Thursday, 13 Feb 2025 00:00 am
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश पुलिस के एक निलंबित इंस्पेक्टर Mohit Yadav पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में है। निलंबित इंस्पेक्टर Mohit Yadav ने बुधवार को घर के सारे देवी-देवताओं की तस्वीरें, मूर्तियां और पूजा-पाठ के सभी सामान इलाइट चौराहे पर रख दिए। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ने का ऐलान कर दिया। बता दें, निलंबित इंस्पेक्टर ने आरोप लगाया कि जातिवाद के कारण उसका लगातार शोषण किया जा रहा है, इसलिए वो हिंदू धर्म छोड़ रहे हैं। इंस्पेक्टर ने झांसी पुलिस के अफसरों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इंस्पेक्टर ने कहा कि पिछले तीन महीने से उसके खिलाफ लगातार उत्पीड़न की कार्रवाई की जा रही है।

क्यों छोड़ा हिंदू धर्म?

इस संबंध में Mohit Yadav ने कहा कि हिंदू धर्म छोड़ दिया है। ऐसा धर्म छोड़ दिया है, जिसमें जातिवाद है। जाति के नाम पर दूसरे के जीवन को जीवन नहीं समझा जाता है। जाति के नाम पर देवी देवताओं के आशीर्वाद मिलते हैं। इस तरह के धर्म को छोड़ दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि पिछले तीन महीने से मेरा शोषण किया जा रहा है। मेरे ऊपर मुकदमा लिखा गया और जांचें चल रही हैं। इसके साथ ही मुझे सस्पेंड कर दिया गया है। सिर्फ जाति के नाम पर यह सारा खेल चल रहा है। विशेष जाति के लोग बैठे हुए हैं। मेरी नजर में वह ताड़का और पूतना है।

कुछ दिन पहले इंस्पेक्टर ने बेची चाय

निलंबित इंस्पेक्टर Mohit Yadav ने झांसी पुलिस के अफसरों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वह दस दिन पहले इलाइट चौराहे पर चाय का स्टाल लगाए थे, उन्होंने चाय की बिक्री कर अपना विरोध दर्ज कराया था। Mohit Yadav के निलंबित होने के बाद अनुशासनहीनता के आरोप में कई जांचें चल रही हैं। पिछले महीने छुट्टी के एक आवेदन को लेकर Mohit Yadav का प्रतिसार निरीक्षक से विवाद हो गया था, जिसके बाद से Mohit Yadav के खिलाफ नवाबाद थाने में केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद से Mohit Yadav पर कई जांचे चल रही हैं।