Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता और प्रतापगढ़ की कुंडा विधानसभा की पहचान रघुराज प्रताप सिंह उर्फ Raja Bhaiya एक बार फिर चर्चा में हैं। Raja Bhaiya अपनी छवि की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल, रघुराज प्रताप सिंह उर्फ Raja Bhaiya के खिलाफ दिल्ली में एफआईआर दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग एंक्लेव थाने में Raja Bhaiya के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसके साथ ही उनके खिलाफ उनकी पत्नी ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
पत्नी भानवी कुमारी सिंह से अलग रहते हैं Raja Bhaiya
बता दें कि Raja Bhaiya के खिलाफ उनकी पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था, जो काफी समय से अपने पति से अलग दिल्ली में रह रही हैं। पत्नी की तरफ से दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। इस दौरान उन्होंने अपने पति रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ शारीरिक और मानसिक क्रूरता का भी आरोप लगाया है।
राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह के बीच तलाक का केस
दरअसल, कुछ समय से Raja Bhaiya और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक का केस चल रहा है। कुछ दिन पहले ही भानवी ने तलाक मामले में दिल्ली के साकेत कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया था। इसमें उन्होंने पति यानी Raja Bhaiya पर शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया था।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े और प्रभावशाली नेता Raja Bhaiya
इस एफआईआर के बाद अभी तक Raja Bhaiya की ओर कोई बयान नहीं आया है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। बता दें कि राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बड़े और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। तहरीर में राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने कई संगीन आरोप लगाए हैं।