Tv 24 Network: Best News Channel in India
Holi पर दिल्ली समेत कई राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, होगी जमकर बारिश
Tuesday, 11 Mar 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

Lucknow Desk: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम पूरी तरह से बदल गया है। दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज यानी बुधवार की रात से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी हो सकती है। बता दें, बारिश की चपेट में दिल्ली के साथ- साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब भी हो सकता है। होली के दिन भी कई इलाके बारिश हो सकती है।

दरअसल, शुक्रवार 14 मार्च को होली का त्योहार है। होली पर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, होली वाले दिन दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे, इसके साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में बारिश होने की आशंका बनी हुई है। इसमें आगरा, अलीगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बुलंदशहर, एटा, कासगंज, मथुरा, बदायूं, बरेली जिले में हो सकती है। इसके अलावा कई राज्यों हरियाण, पंजाब और राजस्थान में भी होली के दिन बारिश हो सकती है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके और सिक्किम में मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कई राज्यों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 13 से 15 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही मौसम सुहावना हो सकता है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। बुधवार यानी आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद मौसम बदलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने लगेगी।