Lucknow Desk: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को गोली मार दी। इस घटना में तीनों बच्चों की मौत हो गई। वहीं पत्नी गंभीर रूप से घायल है। बता दें कि योगेश ने अपने तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या करने का कोई भी पछतावा नहीं हुआ। वो तीनों बच्चों और पत्नी को गोली मारने के बाद खुद ही पुलिस को फोन कर इस बात की जानकारी दी।
योगेश रोहिला ने पुलिस को क्या बताया?
योगेश रोहिला खुद इस बात की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी योगेश रोहिला ने पुलिस को बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। उसे जानकारी मिली थी कि उसकी पत्नी नेहा का किसी युवक के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर योगेश की पत्नी नेहा के साथ कई बार बहस हुई और मारपीट भी हुई थी। इसी बात को लेकर योगेश तनाव में रहता था। वहीं जब शनिवार को योगेश घर पर था तो उसकी पत्नी एक रोमांटिक गाना गा रही थी। उसी गाने को सुनकर योगेश ने नेहा के साथ बहस शुरू कर दी।
तीनों बच्चों पर चलाई गोली
मिली जानकारी के अनुसार, योगेश शनिवार को करीब साढ़े बारह बजे अपने तीनों बच्चों बेटी श्रद्धा बेटे देवांश और शिवांश को स्कूल से लेकर आया। इसके बाद पत्नी के साथ बहस शुरू हो गई। योगेश का अपनी पत्नी पर गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उसने अपनी लाइसेंस पिस्तौल को पत्नी नेहा के सिर पर गोली चला दी। गोली लगते ही नेहा जमीन पर गिर पड़ी। वहीं कमरे में योगेश के तीनों बच्चे मौजूद थे, जिन्होंने ये मंजर देखा तो उनकी भी चीखें निकल गईं। पत्नी नेहा को गोली मारने के बाद उसने अपनी बेटी श्रद्धा पर गोली चला दी। श्रद्धा के बाद उसने बेटे देवांश और शिवांश पर भी गोली चला दी।
मारने के बाद खुद पुलिस को दी जानकारी
3 बच्चों समेत पत्नी को गोली मारने के बाद बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने खुद ही पुलिस इसकी जानकारी दी और वहीं आराम से हाथ में पिस्तौल लेकर बैठ गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने योगेश रोहिला को हिरासत में लेकर उसकी पिस्तौल जब्त की। वहीं योगेश रोहिला ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि पत्नी को गोली मारने के बाद उसने बच्चों को इसलिए मारा कि बाद में उनका क्या होगा। वहीं योगेश ने आगे कहा कि पत्नी और बच्चों को गोली मारने के बाद उसने खुद को भी गोली मारने की सोची, लेकिन वो खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने से डर गया था।
योगेश की दिमागी हालत ठीक नहीं?
वहीं योगेश के रिश्तेदारों ने बताया कि योगेश का दिमागी इलाज एक मानसिक रोग विशेषज्ञ के यहां चल रहा था। योगेश की अक्सर अपनी पत्नी नेहा के साथ बहस हुआ करती थी। फिलहाल, पुलिस आरोपी बीजेपी नेता योगेश रोहिला से पूछताछ कर रही है और आगे की जांच में जुटी है।
यह भी पढ़ें:- Saurabh हत्याकांड में मुस्कान की मां का नया खुलासा !, घर से दो बार भागे सौरभ और मुस्कान ?