Tv 24 Network: Best News Channel in India
Rishabh Pant, Sanjeev Goenka DC vs LSG:  KL Rahul के बाद Rishabh Pant पर सच में बरसे गोयनका या फिर फैलाया जा रहा झूठ !
Monday, 24 Mar 2025 17:00 pm
Tv 24 Network: Best News Channel in India

Tv 24 Network: Best News Channel in India

IPL 2025 का मैच नंबर 4 Delhi Capitals vs Lucknow Supergiants के बीच खेला गया गया। जहां पर DC ने LSG को एक बेहद रोमांचक मुकाबले में 1 विकेट से हरा दिया। जिसके बाद LSG टीम के मालिक Sanjeev Goenka की एक फोटो बहुत वायरल हो रही है। जिसमें 2024 की ही तरह एक जगह पर संजीव गोयनका खड़े हैं, दूसरी स्थान पर केएल राहुल की जगह रिषभ पंत वहीं तीसरे स्थान पर कोच जस्टिन लैंगर जिसके बाद लगातार यह कहा जा रहा है कि एक बार फिर से संजीव गोयनका अपने उसी रवैये को दर्शा रहे हैं। जो उनका केएल राहुल के साथ था। पर क्या सच में ऐसा है या फिर जानबूझकर उनकी पिछली गलती को इस मुकाबले और बातचीत से जोड़ा जा रहा है। तो आइए जानते हैं आखिर क्या है सच्चाई है ?

रिषभ पंत के साथ मजाक करते नजर आए संजीव गोयनका

भले ही रिषभ पंत, संजीव गोयनका और जस्टिन लैंगर मुकाबले के बाद एक साथ खड़े थे। पर ऐसा कहीं पर भी नहीं दिखा कि वह उन पर गुस्सा कर रहे हैं या फिर मुकाबले को लेकर कुछ चीजें को उन पर थोप रहे हैं। लेकिन फिर भी जिस तरह से उस फोटो को लगातार चलाया जा रहा है। तो बहुत से लोगों को ऐसा जरूर लग रहा होगा क्या सच में ऐसा हुआ है। तो आपको बता दें कि खुद लखनऊ सुपरजायंटस ने इन सवालों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। दरअसल मुकाबलें की अगली सुबह यानी आज लखनऊ सूपरजायंटस के आधकारिक सोशल मीडिया हैंड पर एक फोटो पोस्ट की गयी। जहां पर संजीव गोयनका, रिषभ पंत और जस्टिन लैंगर मजाक करते हुए नजर आ रहे थे। और इसके तुरंत बाद एक वीडियो भी अपलोड किया जाता है। जिसमें सुपरजायंटस के ओनर मैच के बाद टीम के पास जाकर एक अच्छी स्पीच के साथ खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा रहे हैं। जो साफ दर्शा रहे है कि वह फोटो गलत तरह से वायरल करने का प्रयास किया जा रहा है।

क्यों फैंस की रडार पर गोयनका ?

 संजीव गोयनका कि बात करें तो वह अभी से नहीं फैंस के निशाने पर बहुत लम्बे समय से हैं। दरअसल यह बात है 2016 की जब संजीव पुणे सूपरजायंटस के मालिक हुआ करते थे। उस समय 2016 में वह पूणे की टीम के कप्तान थे। पर पूणे उस सीजन उनकी कप्तानी में कुछ खास नहीं कर पाई थी। 8 टीमों के उस टुर्नामेंट में टीम 7वें स्थान पर रही थी। जिसके बाद गोयनका ने धोनी को कप्तानी से हटाकर ऑस्ट्रेलिआई स्टीव स्मिथ को दे दी थी। तब गोयनका की बहुत आलोचना हुई थी। हालांकि स्टीव स्मिथ ने टीम को फाइनल तक पहुंचा दिया था। पर इसके बाद पिछले ही साल केएल राहुल का मामला सामने आता है। जिसमें वह केएल राहुल को मुकाबले के बाद खरी-खोटी सुना रहे होते हैं। जो कि सरासार गलत था। शायद यही कारण है कि अब हर एक छोटी चीज को उनके खिलाफ देखा जा रहा है।