Lucknow Desk: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के द्वारा महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का नाम लिए बिना विवादित टिप्पणी करने का मामला बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले पहले मंडी लोकसभा सीट से सांसद Kangana Ranaut ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी की इज्जत उछालना गलत है। ऐसे लोग जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएंगे।
Kangana Ranaut का कॉमेडियन पर फूटा गुस्सा
कॉमेडियन कुणाल कामरा को आड़े हाथों लेते हुए Kangana Ranaut ने कहा कि आप कॉमेडी के नाम पर उनकी इज्जत उछाल रहे हैं। उनकी बुराई कर रहे हैं। उनके काम को नजरअंदाज कर रहे हैं। एकनाथ शिंदे जी किसी जमाने में रिक्शा चलाते थे। आज जो कुछ हैं वो अपने दम पर हैं? और कॉमेडी के नाम पर ऐसा करने वालों के पास क्या है? उन्होंने खुद की जिंदगी में किया क्या है, ये लोग हैं जो जिंदगी में कुछ नहीं पाए। मैं कहती हूं कि अगर वो कुछ लिख सकें तो साहित्य में क्यों नहीं लिखते? कॉमेडी के नाम पर गाली और अभद्रता क्यों करते हैं।
हमारे ग्रंथों का मजाक उड़ाना, लोगों का मजाक उड़ाना, माताओं-बहनों का मजाक उड़ाना गलत है। आजकल सोशल मीडिया पर किस तरह के लोग आ गए हैं, जो खुद को इनफ्लूएंसर्स कहते हैं। हमारा समाज कहां जा रहा है। दो मिनट की फेम के लिए ये क्या कर रहे हैं हमें इस बारे में सोचना चाहिए।
कुणाल कामरा ने क्या कहा जिसपर हुआ विवाद?
बता दें, कॉमेडियन कुणाल कामरा की टिप्पणी पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई हुई है। कुणाल कामरा ने अपने शो के दौरान फिल्म दिल तो पागल है के एक मोडिफाइड गाना के सहारे महाराष्ट्र डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाया। इसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार इलाके में होटल यूनिकॉन्टिनेंटल में तोड़फोड़ की। वहीं पर कामरा ने एक शो में कथित तौर पर एकनाथ शिंदे को 'गद्दार' कहकर मजाक उड़ाया। हैबिटेट में कामरा का शो आयोजित किया गया था।
वहीं मुंबई पुलिस ने सोमवार को कुणाल कामरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिसे बाद में खार पुलिस स्टेशन ट्रांसफर किया गया था। शिंदे के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोपों का सामना कर रहे कुणाल कामरा को पुलिस ने मंगलवार को समन जारी किया था। ये समन उन्हें व्हाट्सअप से भेजा गया था। मिली जानकारी अनुसार, पुलिस के समन पर कामरा ने पेश होने के लिए अब सात दिन का समय मांगा है।
यह भी पढ़ें:- Kunal Kamra ने एकनाथ शिंदे पर की विवादित टिप्पणी?, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मचाया बवाल